उत्तरकाण्ड · छंद · छंद
मनि दीप राजहिं भवन भ्राजहिं देहरीं बिद्रुम रची।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दघरोंमें मणियोंके दीपक शोभा दे रहे हैं। मूँगोंकी बनी हुई देहलियाँ चमक रही हैं। मणियों (रत्नों)के खम्भे हैं। मरकतमणियों (पन्नों) से जड़ी हुई सोनेकी दीवारें ऐसी सुन्दर हैं मानो ब्रह्माने खास तौरसे बनायी हों। महल सुन्दर, मनोहर और विशाल हैं। उनमें सुन्दर स्फटिकके आँगन बने हैं। प्रत्येक द्वारपर बहुत-से खरादे हुए हीरोंसे जड़े हुए सोनेके किंवाड़ हैं।
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 936 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
मनि दीप राजहिं भवन भ्राजहिं देहरीं बिद्रुम रची।
मनि खंभ भीति बिरंचि बिरची कनक मनि मरकत खची॥
सुंदर मनोहर मंदिरायत अजिर रुचिर फटिक रचे।
प्रति द्वार द्वार कपाट पुरट बनाइ बहु बज्रन्हि खचे॥
स्रोत अभिलेख 7.27 · पुस्तक पृ. 936, 936
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1मनि दीप राजहिं भवन भ्राजहिं देहरीं बिद्रुम रची।
English explanation
AI-drafted meaning: Jewel lamps shine, the buildings gleam, and the thresholds are fashioned from coral.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मनि | मणियों के | of jewels |
| दीप | दीपक | lamps |
| राजहिं | शोभित हैं | shine splendidly |
| भवन | भवन | buildings |
| भ्राजहिं | दमकते हैं | gleam |
| देहरीं | देहरियाँ | thresholds |
| बिद्रुम | मूँगे से | from coral |
| रची | बनी हैं | are fashioned |
2मनि खंभ भीति बिरंचि बिरची कनक मनि मरकत खची॥
English explanation
There are jewel pillars; the walls fashioned by Brahma are inlaid with gold, jewels, and emeralds.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मनि | मणियों के | of jewels |
| खंभ | स्तंभ | pillars |
| भीति | दीवारें | walls |
| बिरंचि | सृष्टिकर्ता ब्रह्मा द्वारा | by Brahma, the creator |
| बिरची | रची हुई | fashioned |
| कनक | सोने से | with gold |
| मनि | मणियों से | with jewels |
| मरकत | पन्नों से | with emeralds |
| खची | जड़ी हुई | inlaid |
3सुंदर मनोहर मंदिरायत अजिर रुचिर फटिक रचे।
English explanation
The beautiful, enchanting residences are spacious, and their lovely courtyards are fashioned from crystal.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सुंदर | सुंदर | beautiful |
| मनोहर | मन को मोहने वाले | enchanting |
| मंदिरायत | विशाल भवन | spacious residences |
| अजिर | आँगन | courtyards |
| रुचिर | रमणीय | lovely |
| फटिक | स्फटिक से | from crystal |
| रचे | बने हुए | fashioned |
4प्रति द्वार द्वार कपाट पुरट बनाइ बहु बज्रन्हि खचे॥
English explanation
At every doorway, door panels have been made of gold and studded with many diamonds.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| प्रति | प्रत्येक | every |
| द्वार | द्वार | doorway |
| द्वार | द्वार पर | at each doorway |
| कपाट | किवाड़ | door panels |
| पुरट | सोने के | of gold |
| बनाइ | बनाकर | having fashioned |
| बहु | बहुत-से | many |
| बज्रन्हि | हीरों से | with diamonds |
| खचे | जड़े हुए हैं | are studded |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- छंद
- स्रोत अभिलेख
- 7.27
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 936
- सहायक विषय
- पुत्रोत्पत्ति, अयोध्याजीकी रमणीयता, सनकादिका आगमन और संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 936, 936
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।