उत्तरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सन इव खल पर बंधन करई। खाल कढ़ाइ बिपति सहि मरई।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दकिन्तु दुष्ट लोग सनकी भाँति दूसरोंको बाँधते हैं और [उन्हें बाँधनेके लिये] अपनी खाल खिंचवाकर विपत्ति सहकर मर जाते हैं। हे सर्पोंके शत्रु गरुडज़ी! सुनिये; दुष्ट बिना किसी स्वार्थके साँप और चूहेके समान अकारण ही दूसरोंका अपकार करते हैं॥ ९॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 1034 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
सन इव खल पर बंधन करई। खाल कढ़ाइ बिपति सहि मरई।।
खल बिनु स्वारथ पर अपकारी। अहि मूषक इव सुनु उरगारी।।
स्रोत अभिलेख 7.121 · पुस्तक पृ. 1032, 1035
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 सन इव खल पर बंधन करई। खाल कढ़ाइ बिपति सहि मरई।।
English explanation
Like hemp, the wicked person binds others, having his own skin stripped, enduring hardship, and dying.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सन | सन का पौधा | hemp plant |
| इव | की तरह | like |
| खल | दुष्ट | wicked person |
| पर | दूसरों का | of others |
| बंधन | बंधन | binding |
| करई | करता है | does |
| खाल | खाल, छाल | skin or bark |
| कढ़ाइ | निकलवाकर | having stripped off |
| बिपति | विपत्ति | hardship |
| सहि | सहकर | enduring |
| मरई | मरता है | dies |
2 खल बिनु स्वारथ पर अपकारी। अहि मूषक इव सुनु उरगारी।।
English explanation
Listen, Garuda, enemy of serpents: like snakes and mice, the wicked harm others even without personal gain.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| खल | दुष्ट | wicked person |
| बिनु | बिना | without |
| स्वारथ | अपने लाभ के | personal gain |
| पर | दूसरों का | to others |
| अपकारी | अहित करनेवाला | one who harms |
| अहि | साँप | snake |
| मूषक | चूहा | mouse |
| इव | की तरह | like |
| सुनु | सुनो | listen |
| उरगारी | हे सर्पशत्रु गरुड़ | O Garuda, enemy of serpents |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 7.121
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 1034
- सहायक विषय
- गरुड़जीके सात प्रश्न तथा काकभुशुण्डिके उत्तर
- मुद्रित पृष्ठ
- 1032, 1035
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।