उत्तरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
निज प्रभु जन्म अवध सुनि पायउँ। निर्भर प्रेम हरषि उठि धायउँ।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दफिर जब अपने प्रभुका अवधपुरीमें जन्म (अवतार) सुन पाया, तब प्रेमसे परिपूर्ण होकर मैं हर्षपूर्वक उठ दौड़ा। जाकर मैंने जन्म-महोत्सव देखा, जिस प्रकार मैं पहले वर्णन कर चुका हूँ॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 984 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
निज प्रभु जन्म अवध सुनि पायउँ। निर्भर प्रेम हरषि उठि धायउँ।।
देखउँ जन्म महोत्सव जाई। जेहि बिधि प्रथम कहा मैं गाई।।
स्रोत अभिलेख 7.82 · पुस्तक पृ. 984, 985
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 निज प्रभु जन्म अवध सुनि पायउँ। निर्भर प्रेम हरषि उठि धायउँ।।
English explanation
I heard that my Lord had been born in Ayodhya; rejoicing with profound love, I rose and hurried there.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| निज | अपने | my own |
| प्रभु | प्रभु राम का | of Lord Rama |
| जन्म | जन्म | birth |
| अवध | अयोध्या में | in Ayodhya |
| सुनि | सुनकर | hearing |
| पायउँ | मैंने जाना | I learned |
| निर्भर | अत्यंत गहरा; भरपूर | profound; overflowing |
| प्रेम | प्रेम से | with love |
| हरषि | हर्षित होकर | rejoicing |
| उठि | उठकर | rising |
| धायउँ | मैं दौड़ पड़ा | I hurried off |
2 देखउँ जन्म महोत्सव जाई। जेहि बिधि प्रथम कहा मैं गाई।।
English explanation
Going there, I witnessed the great birth celebration, just as I have already recounted in song.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| देखउँ | मैंने देखा | I witnessed |
| जन्म | जन्म का | of the birth |
| महोत्सव | महान उत्सव | great celebration |
| जाई | जाकर | having gone there |
| जेहि | जिस | which |
| बिधि | प्रकार | manner |
| प्रथम | पहले | previously |
| कहा | वर्णन किया | recounted |
| मैं | मैंने | I |
| गाई | गाकर | in song |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 7.82
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 984
- सहायक विषय
- शिव-पार्वती-संवाद, गरुड़-मोह, गरुड़जीका काकभुशुण्डिसे रामकथा और राम-महिमा सुनना
- मुद्रित पृष्ठ
- 984, 985
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।