उत्तरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
दीनबंधु रघुपति कर किंकर। सुनत भरत भेंटेउ उठि सादर।।
मूल पाठ
दीनबंधु रघुपति कर किंकर। सुनत भरत भेंटेउ उठि सादर।।
मिलत प्रेम नहिं हृदयँ समाता। नयन स्त्रवत जल पुलकित गाता।।
स्रोत अभिलेख 7.2 · पुस्तक पृ. 907, 908
भावार्थ
मूल पाठ के बादमैं दीनोंके बन्धु श्रीरघुनाथजीका दास हूँ। यह सुनते ही भरतजी उठकर आदरपूर्वक हनुमान्जीसे गले लगकर मिले। मिलते समय प्रेम हृदयमें नहीं समाता। नेत्रोंसे [आनन्द और प्रेमके आँसुओंका] जल बहने लगा और शरीर पुलकित हो गया॥ ५॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 908 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 दीनबंधु रघुपति कर किंकर। सुनत भरत भेंटेउ उठि सादर।।
English explanation
I am the servant of Rama, friend of the lowly. Hearing this, Bharata rose and respectfully embraced Hanuman.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| दीनबंधु | दीनों के सखा | friend of the lowly |
| रघुपति | रघुवंश के स्वामी राम | Rama, lord of Raghu’s lineage |
| कर | के | of |
| किंकर | सेवक | servant |
| सुनत | सुनते ही | on hearing |
| भरत | राम के भाई भरत | Bharata, Rama’s brother |
| भेंटेउ | गले लगाया | embraced |
| उठि | उठकर | having risen |
| सादर | आदरपूर्वक | respectfully |
2 मिलत प्रेम नहिं हृदयँ समाता। नयन स्त्रवत जल पुलकित गाता।।
English explanation
As they met, their love could not be contained in their hearts. Tears streamed from their eyes, and their bodies thrilled.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मिलत | मिलते समय | upon meeting |
| प्रेम | प्रेम | love |
| नहिं | नहीं | not |
| हृदयँ | हृदय में | in the heart |
| समाता | समाता था | could be contained |
| नयन | आँखों से | from the eyes |
| स्त्रवत | बहता है | streams |
| जल | आँसू | tears |
| पुलकित | रोमांचित | thrilled, with hair standing on end |
| गाता | शरीर | bodies |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 7.2
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 908
- सहायक विषय
- भरत-विरह तथा भरत-हनुमान्-मिलन, अयोध्यामें आनन्द
- मुद्रित पृष्ठ
- 907, 908
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।