उत्तरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना।।
मूल पाठ
झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना।।
बोलहिं मधुर बचन जिमि मोरा। खाइ महा अति हृदय कठोरा।।
स्रोत अभिलेख 7.39 · पुस्तक पृ. 946, 947
भावार्थ
मूल पाठ के बादउनका झूठा ही लेना और झूठा ही देना होता है। झूठा ही भोजन होता है और झूठा ही चबेना होता है (अर्थात् वे लेने-देनेके व्यवहारमें झूठका आश्रय लेकर दूसरोंका हक मार लेते हैं अथवा झूठी डींग हाँका करते हैं कि हमने लाखों रुपये ले लिये, करोड़ोंका दान कर दिया। इसी प्रकार खाते हैं चनेकी रोटी और कहते हैं कि आज खूब माल खाकर आये। अथवा चबेना चबाकर रह जाते हैं और कहते हैं हमें बढिय़ा भोजनसे वैराग्य है, इत्यादि। मतलब यह कि वे सभी बातोंमें झूठ ही बोला करते हैं।) जैसे मोर [बहुत मीठा बोलता है, परन्तु उस] का हृदय ऐसा कठोर होता है कि वह महान् विषैले साँपोंको भी खा जाता है। वैसे ही वे भी ऊपरसे मीठे वचन बोलते हैं [परन्तु हृदयके बड़े ही निर्दयी होते हैं]॥ ४॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 947 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना।।
English explanation
Their taking and giving are based on falsehood; falsehood itself is, figuratively, their meal and snack.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| झूठइ | झूठ ही से | through falsehood alone |
| लेना | लेना | taking |
| झूठइ | झूठ ही से | through falsehood alone |
| देना | देना | giving |
| झूठइ | झूठ ही | falsehood itself |
| भोजन | भोजन | meal |
| झूठ | झूठ | falsehood |
| चबेना | चबाकर खाने का हल्का आहार | a snack to chew |
2 बोलहिं मधुर बचन जिमि मोरा। खाइ महा अति हृदय कठोरा।।
English explanation
They speak sweet words like a peacock, but their hearts are extremely hard. The phrase ‘खाइ महा’ is unclear in the supplied text.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बोलहिं | बोलते हैं | they speak |
| मधुर | मीठे | sweet |
| बचन | वचन | words |
| जिमि | जैसे | like |
| मोरा | मोर | a peacock |
| खाइ | खाता है | eats |
| महा | बड़े अथवा विशाल। | Large or great. |
| अति | अत्यंत | extremely |
| हृदय | हृदय | heart |
| कठोरा | कठोर | hard |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 7.39
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 947
- सहायक विषय
- हनुमान्जीके द्वारा भरतजीका प्रश्न और श्रीरामजीका उपदेश
- मुद्रित पृष्ठ
- 946, 947
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।