लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
नाथ न रथ नहिं तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दहे नाथ! आपके न रथ है, न तनकी रक्षा करनेवाला कवच है और न जूते ही हैं। वह बलवान् वीर रावण किस प्रकार जीता जायगा? कृपानिधान श्रीरामजीने कहा—हे सखे! सुनो, जिससे जय होती है, वह रथ दूसरा ही है॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 850 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
नाथ न रथ नहिं तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना।।
सुनहु सखा कह कृपानिधाना। जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना।।
स्रोत अभिलेख 6.8 · पुस्तक पृ. 850, 851
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 नाथ न रथ नहिं तन पद त्राना। केहि बिधि जितब बीर बलवाना।।
English explanation
Lord, you have neither a chariot nor protection for your body and feet. How will you defeat this mighty warrior?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| नाथ | हे स्वामी | O Lord |
| न | नहीं | no; not |
| रथ | रथ | chariot |
| नहिं | नहीं | nor; not |
| तन | शरीर | body |
| पद | पैर | feet |
| त्राना | रक्षा के साधन | protective equipment |
| केहि | किस | by what |
| बिधि | रीति से | means; manner |
| जितब | आप जीतेंगे | will you defeat |
| बीर | वीर योद्धा | warrior |
| बलवाना | बलवान | mighty |
2 सुनहु सखा कह कृपानिधाना। जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना।।
English explanation
Rama, the treasure of compassion, said, “Listen, friend: the chariot that brings victory is a different one.”
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सुनहु | सुनो | listen |
| सखा | हे मित्र | O friend |
| कह | कहा | said |
| कृपानिधाना | कृपा के भंडार राम | Rama, treasure of compassion |
| जेहिं | जिससे | through which |
| जय | विजय | victory |
| होइ | होती है | comes about |
| सो | वह | that |
| स्यंदन | रथ | chariot |
| आना | दूसरा; भिन्न | another; different |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.8
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 850
- सहायक विषय
- रावणका युद्धके लिये प्रस्थान और श्रीरामजीका विजय-रथ तथा वानर-राक्षसोंका युद्ध
- मुद्रित पृष्ठ
- 850, 851
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।