लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
जासु चलत डोलति इमि धरनी। चढ़त मत्त गज जिमि लघु तरनी।।
मूल पाठ
जासु चलत डोलति इमि धरनी। चढ़त मत्त गज जिमि लघु तरनी।।
सोइ रावन जग बिदित प्रतापी। सुनेहि न श्रवन अलीक प्रलापी।।
स्रोत अभिलेख 6.25 · पुस्तक पृ. 796, 796
भावार्थ
मूल पाठ के बादजिसके चलते समय पृथ्वी इस प्रकार हिलती है जैसे मतवाले हाथीके चढ़ते समय छोटी नाव! मैं वही जगत्प्रसिद्ध प्रतापी रावण हूँ। अरे झूठी बकवाद करनेवाले! क्या तूने मुझको कानोंसे कभी नहीं सुना?॥ ४॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 796 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 जासु चलत डोलति इमि धरनी। चढ़त मत्त गज जिमि लघु तरनी।।
English explanation
When he walks, the earth rocks as a small boat does when a rutting elephant boards it.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जासु | जिसके | whose |
| चलत | चलने पर | upon walking |
| डोलति | डोलती है | rocks |
| इमि | इस प्रकार | in this way |
| धरनी | पृथ्वी | the earth |
| चढ़त | चढ़ने पर | upon boarding |
| मत्त | मद में चूर | rutting |
| गज | हाथी | elephant |
| जिमि | जैसे | as |
| लघु | छोटी | small |
| तरनी | नाव | boat |
2 सोइ रावन जग बिदित प्रतापी। सुनेहि न श्रवन अलीक प्रलापी।।
English explanation
I am that formidable Ravana, renowned throughout the world. You speaker of false nonsense, have you not heard of me with your own ears?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सोइ | वही | that very |
| रावन | रावण, लंका का राजा | Ravana, king of Lanka |
| जग | संसार में | in the world |
| बिदित | प्रसिद्ध | renowned |
| प्रतापी | प्रतापशाली | formidable |
| सुनेहि | तूने सुना है | have you heard |
| न | नहीं | not |
| श्रवन | कानों से | with your ears |
| अलीक | झूठा | false |
| प्रलापी | बकवास करने वाले | O babbler |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.25
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 796
- सहायक विषय
- अंगदजीका लंका जाना और रावणकी सभामें अंगद-रावण-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 796, 796
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।