लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
गहिसि पूँछ कपि सहित उड़ाना। पुनि फिरि भिरेउ प्रबल हनुमाना।।
मूल पाठ
गहिसि पूँछ कपि सहित उड़ाना। पुनि फिरि भिरेउ प्रबल हनुमाना।।
लरत अकास जुगल सम जोधा। एकहि एकु हनत करि क्रोधा।।
स्रोत अभिलेख 6.95 · पुस्तक पृ. 868, 869
भावार्थ
मूल पाठ के बादरावणने पूँछ पकड़ ली, हनुमान्जी उसको साथ लिये हुए ऊपर उड़े। फिर लौटकर महाबलवान् हनुमान्जी उससे भिड़ गये। दोनों समान योद्धा आकाशमें लड़ते हुए एक-दूसरेको क्रोध करके मारने लगे॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 869 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 गहिसि पूँछ कपि सहित उड़ाना। पुनि फिरि भिरेउ प्रबल हनुमाना।।
English explanation
Ravana seized the tail and flew up along with Hanuman. Then mighty Hanuman turned back and engaged him in combat.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| गहिसि | उसने पकड़ ली | he seized |
| पूँछ | पूँछ | the tail |
| कपि | वानर हनुमान के | Hanuman, the monkey warrior |
| सहित | साथ | along with |
| उड़ाना | उड़ चला | flew up |
| पुनि | फिर | then |
| फिरि | पलटकर | turning back |
| भिरेउ | भिड़ गए | engaged in combat |
| प्रबल | अत्यंत बलवान | mighty |
| हनुमाना | हनुमान | Hanuman |
2 लरत अकास जुगल सम जोधा। एकहि एकु हनत करि क्रोधा।।
English explanation
The two equally matched warriors fought in the sky, angrily striking one another.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| लरत | लड़ रहे थे | were fighting |
| अकास | आकाश में | in the sky |
| जुगल | दोनों | the two |
| सम | बराबरी के | equally matched |
| जोधा | योद्धा | warriors |
| एकहि | एक को | the other |
| एकु | एक | one |
| हनत | मारते थे | were striking |
| करि | करके | with |
| क्रोधा | क्रोध | anger |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.95
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 869
- सहायक विषय
- रावण-हनुमान्-युद्ध, रावणका माया रचना, रामजीद्वारा माया-नाश
- मुद्रित पृष्ठ
- 868, 869
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।