लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
इहाँ बिभीषन मंत्र बिचारा। सुनहु नाथ बल अतुल उदारा।।
मूल पाठ
इहाँ बिभीषन मंत्र बिचारा। सुनहु नाथ बल अतुल उदारा।।
मेघनाद मख करइ अपावन। खल मायावी देव सतावन।।
स्रोत अभिलेख 6.75 · पुस्तक पृ. 844, 845
भावार्थ
मूल पाठ के बादयहाँ विभीषणने यह सलाह विचारी [और श्रीरामचन्द्रजीसे कहा—] हे अतुलनीय बलवान् उदार प्रभो! देवताओंको सतानेवाला दुष्ट, मायावी मेघनाद अपवित्र यज्ञ कर रहा है॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 844 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 इहाँ बिभीषन मंत्र बिचारा। सुनहु नाथ बल अतुल उदारा।।
English explanation
Meanwhile, Vibhishan considered the matter and offered counsel: Listen, Lord of incomparable, mighty strength.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| इहाँ | इधर | meanwhile, here |
| बिभीषन | राम के सहयोगी विभीषण ने | Vibhishan, Rama’s ally |
| मंत्र | सलाह; नीति | counsel; strategy |
| बिचारा | विचार किया | considered |
| सुनहु | सुनिए | listen |
| नाथ | हे स्वामी | O Lord |
| बल | बल | strength |
| अतुल | अतुलनीय | incomparable |
| उदारा | महान; प्रबल | great; mighty |
2 मेघनाद मख करइ अपावन। खल मायावी देव सतावन।।
English explanation
Meghnad is performing an unholy sacrifice. He is wicked, a master of illusion, and a tormentor of the gods.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मेघनाद | रावण का पुत्र मेघनाद | Meghnad, Ravana’s son |
| मख | यज्ञ | sacrifice |
| करइ | कर रहा है | is performing |
| अपावन | अपवित्र | unholy |
| खल | दुष्ट | wicked |
| मायावी | माया रचने वाला | a wielder of illusion |
| देव | देवताओं को | the gods |
| सतावन | सताने वाला | one who torments |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.75
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 844
- सहायक विषय
- मेघनादका युद्ध, रामजीका लीलासे नागपाशमें बँधना
- मुद्रित पृष्ठ
- 844, 845
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।