बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सरद बिमल बिधु बदनु सुहावन। नयन नवल राजीव लजावन।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दउनका सुन्दर मुख शरत्पूॢणमाके निर्मल चन्द्रमाके समान और [मनोहर] नेत्र नवीन कमलको लजानेवाले हैं। सारी सुन्दरता अलौकिक है। (मायाकी बनी नहीं है, दिव्य सच्चिदानन्दमयी है) वह कही नहीं जा सकती, मन-ही-मन बहुत प्रिय लगती है॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 296 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
सरद बिमल बिधु बदनु सुहावन। नयन नवल राजीव लजावन।।
सकल अलौकिक सुंदरताई। कहि न जाइ मनहीं मन भाई।।
स्रोत अभिलेख 1.316 · पुस्तक पृ. 296, 297
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 सरद बिमल बिधु बदनु सुहावन। नयन नवल राजीव लजावन।।
English explanation
His face is lovely like autumn’s clear moon, and his eyes put newly blossomed lotuses to shame.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सरद | शरद ऋतु का | of autumn |
| बिमल | निर्मल | clear and spotless |
| बिधु | चंद्रमा जैसा | like the moon |
| बदनु | मुख | face |
| सुहावन | सुंदर | lovely |
| नयन | नेत्र | eyes |
| नवल | नए खिले | newly blossomed |
| राजीव | कमलों को | lotuses |
| लजावन | लजा देने वाले | putting to shame |
2 सकल अलौकिक सुंदरताई। कहि न जाइ मनहीं मन भाई।।
English explanation
All this beauty is extraordinary; it cannot be expressed in words, but delights the heart inwardly.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सकल | समस्त | all |
| अलौकिक | लोक से निराली | beyond the ordinary |
| सुंदरताई | सुंदरता | beauty |
| कहि | वर्णन किया | expressed in words |
| न | नहीं | not |
| जाइ | जा सकता | can be |
| मनहीं | मन में ही | within the heart alone |
| मन | मन को | the heart |
| भाई | भाती है | pleases |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.316
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 296
- सहायक विषय
- बारातका जनकपुरमें आना और स्वागतादि
- मुद्रित पृष्ठ
- 296, 297
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।