बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
जौ बालक कह तोतरि बाता। सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता।।
मूल पाठ
जौ बालक कह तोतरि बाता। सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता।।
हँसिहहि कूर कुटिल कुबिचारी। जे पर दूषन भूषनधारी।।
स्रोत अभिलेख 1.8 · पुस्तक पृ. 28, 29
भावार्थ
मूल पाठ के बादजैसे बालक जब तोतले वचन बोलता है तो उसके माता-पिता उन्हें प्रसन्न मनसे सुनते हैं। किन्तु क्रूर, कुटिल और बुरे विचारवाले लोग जो दूसरोंके दोषोंको ही भूषणरूपसे धारण किये रहते हैं (अर्थात् जिन्हें पराये दोष ही प्यारे लगते हैं), हँसेंगे॥ ५॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 28 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 जौ बालक कह तोतरि बाता। सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता।।
English explanation
When a child speaks lisping words, father and mother listen with joyful hearts.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जौ | यदि; जब | if; when |
| बालक | बालक | a child |
| कह | कहता है | speaks |
| तोतरि | तुतलाती | lisping |
| बाता | बातें | words |
| सुनहिं | सुनते हैं | listen |
| मुदित | प्रसन्न | joyful |
| मन | मन से | at heart |
| पितु | पिता | father |
| अरु | और | and |
| माता | माता | mother |
2 हँसिहहि कूर कुटिल कुबिचारी। जे पर दूषन भूषनधारी।।
English explanation
Cruel, crooked, ill-minded people will mock—those who wear others’ faults like ornaments.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| हँसिहहि | हँसेंगे; उपहास करेंगे | will laugh mockingly |
| कूर | क्रूर | cruel |
| कुटिल | कुटिल | crooked |
| कुबिचारी | बुरे विचार वाले | ill-minded |
| जे | जो | who |
| पर | दूसरों के | others’ |
| दूषन | दोष | faults |
| भूषनधारी | आभूषण की तरह धारण करने वाले | wearing as ornaments |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.8
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 28
- सहायक विषय
- तुलसीदासजीकी दीनता और रामभक्तिमयी कविताकी महिमा
- मुद्रित पृष्ठ
- 28, 29
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।