बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
काम कोटि छबि स्याम सरीरा। नील कंज बारिद गंभीरा।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दउनके नील कमल और गम्भीर (जलसे भरे हुए) मेघके समान श्याम शरीरमें करोड़ों कामदेवोंकी शोभा है। लाल-लाल चरणकमलोंके नखोंकी [शुभ्र] ज्योति ऐसी मालूम होती है जैसे [लाल] कमलके पत्तोंपर मोती स्थिर हो गये हों॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 198 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
काम कोटि छबि स्याम सरीरा। नील कंज बारिद गंभीरा।।
अरुन चरन पकंज नख जोती। कमल दलन्हि बैठे जनु मोती।।
स्रोत अभिलेख 1.199 · पुस्तक पृ. 198, 199
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 काम कोटि छबि स्याम सरीरा। नील कंज बारिद गंभीरा।।
English explanation
His dark body has the beauty of millions of love-gods, with a deep hue like a blue lotus and a rain cloud.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| काम | कामदेव, सौंदर्य के देवता | the god of love, an exemplar of beauty |
| कोटि | करोड़ों | millions |
| छबि | सुंदरता | beauty |
| स्याम | श्याम वर्ण वाला | dark-hued |
| सरीरा | शरीर | body |
| नील | नीला | blue |
| कंज | कमल | lotus |
| बारिद | मेघ | rain cloud |
| गंभीरा | गहरे वर्ण वाला | deep in hue |
2 अरुन चरन पकंज नख जोती। कमल दलन्हि बैठे जनु मोती।।
English explanation
The shining nails on his reddish lotus feet look like pearls resting on lotus petals.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| अरुन | लालिमा लिए हुए | reddish |
| चरन | पैर | feet |
| पकंज | कमल | lotus |
| नख | नाखून | toenails |
| जोती | चमक | radiance |
| कमल | कमल | lotus |
| दलन्हि | पंखुड़ियों पर | on the petals |
| बैठे | बैठे हुए | resting |
| जनु | मानो | as though |
| मोती | मोती | pearls |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.199
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 198
- सहायक विषय
- श्रीभगवान्का प्राकट्य और बाललीलाका आनन्द
- मुद्रित पृष्ठ
- 198, 199
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।