अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
राम सखा सुनि संदनु त्यागा। चले उतरि उमगत अनुरागा।।
मूल पाठ
राम सखा सुनि संदनु त्यागा। चले उतरि उमगत अनुरागा।।
गाउँ जाति गुहँ नाउँ सुनाई। कीन्ह जोहारु माथ महि लाई।।
स्रोत अभिलेख 2.193 · पुस्तक पृ. 503, 503
भावार्थ
मूल पाठ के बादयह श्रीरामका मित्र है, इतना सुनते ही भरतजीने रथ त्याग दिया। वे रथसे उतरकर प्रेममें उमँगते हुए चले। निषादराज गुहने अपना गाँव, जाति और नाम सुनाकर पृथ्वीपर माथा टेककर जोहार की॥ ४॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 503 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 राम सखा सुनि संदनु त्यागा। चले उतरि उमगत अनुरागा।।
English explanation
Hearing that Guha was Rama’s friend, Bharata left his chariot, descended, and walked toward him with affection welling up.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| राम | राम के | Rama’s |
| सखा | मित्र | friend |
| सुनि | सुनकर | having heard |
| संदनु | रथ | chariot |
| त्यागा | छोड़ दिया | left |
| चले | चले; आगे बढ़े | walked; advanced |
| उतरि | उतरकर | having descended |
| उमगत | उमड़ता हुआ | welling up |
| अनुरागा | प्रेम; स्नेह | love; affection |
2 गाउँ जाति गुहँ नाउँ सुनाई। कीन्ह जोहारु माथ महि लाई।।
English explanation
Guha stated his village, community, and name, then bowed with his forehead touching the earth.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| गाउँ | अपना गाँव | his village |
| जाति | अपनी जाति; समुदाय | his caste or community |
| गुहँ | गुह ने; निषादराज ने | Guha, the Nishada chief |
| नाउँ | अपना नाम | his name |
| सुनाई | बताकर | having announced |
| कीन्ह | किया | performed |
| जोहारु | प्रणाम; आदरपूर्ण अभिवादन | obeisance; respectful salutation |
| माथ | माथा | forehead |
| महि | धरती पर | on the earth |
| लाई | रखकर; लगाकर | having placed; touching |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.193
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 503
- सहायक विषय
- भरत-निषाद-मिलन और संवाद एवं भरतजीका तथा नगरवासियोंका प्रेम
- मुद्रित पृष्ठ
- 503, 503
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।