अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
राउ धीर गुन उदधि अगाधू। भा मोहि ते कछु बड़ अपराधू।।
मूल पाठ
राउ धीर गुन उदधि अगाधू। भा मोहि ते कछु बड़ अपराधू।।
जातें मोहि न कहत कछु राऊ। मोरि सपथ तोहि कहु सतिभाऊ।।
स्रोत अभिलेख 2.42 · पुस्तक पृ. 378, 379
भावार्थ
मूल पाठ के बादक्योंकि महाराज तो बड़े ही धीर और गुणोंके अथाह समुद्र हैं। अवश्य ही मुझसे कोई बड़ा अपराध हो गया है, जिसके कारण महाराज मुझसे कुछ नहीं कहते। तुम्हें मेरी सौगन्ध है, माता! तुम सच-सच कहो॥ ४॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 379 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 राउ धीर गुन उदधि अगाधू। भा मोहि ते कछु बड़ अपराधू।।
English explanation
The king is steadfast, a fathomless ocean of virtues; I must have committed some grave offense.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| राउ | राजा दशरथ | King Dasharatha |
| धीर | धैर्यवान | steadfast |
| गुन | गुणों का | of virtues |
| उदधि | समुद्र | an ocean |
| अगाधू | अथाह | fathomless |
| भा | हुआ है | has occurred |
| मोहि | मुझ | me |
| ते | से | by |
| कछु | कुछ; कोई | some |
| बड़ | बड़ा | grave |
| अपराधू | अपराध | offense |
2 जातें मोहि न कहत कछु राऊ। मोरि सपथ तोहि कहु सतिभाऊ।।
English explanation
That is why the king says nothing to me. I adjure you by myself: tell me the truth.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जातें | जिस कारण | because of which |
| मोहि | मुझसे | to me |
| न | नहीं | not |
| कहत | कहते हैं | says |
| कछु | कुछ | anything |
| राऊ | राजा दशरथ | King Dasharatha |
| मोरि | मेरी | by me; my |
| सपथ | सौगंध | solemn oath |
| तोहि | तुम्हें | to you |
| कहु | कहो | tell |
| सतिभाऊ | सच्ची बात | the true state of affairs |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.42
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 379
- सहायक विषय
- श्रीराम-कैकेयी-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 378, 379
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।