अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
जनकसुता तब उर धरि धीरा। नील नलिन लोयन भरि नीरा।।
मूल पाठ
जनकसुता तब उर धरि धीरा। नील नलिन लोयन भरि नीरा।।
मिली सकल सासुन्ह सिय जाई। तेहि अवसर करुना महि छाई।।
स्रोत अभिलेख 2.246 · पुस्तक पृ. 548, 549
भावार्थ
मूल पाठ के बादतब जानकीजी हृदयमें धीरज धरकर, नील कमलके समान नेत्रोंमें जल भरकर, सब सासुओंसे जाकर मिलीं। उस समय पृथ्वीपर करुणा (करुण-रस) छा गयी॥ ४॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 549 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 जनकसुता तब उर धरि धीरा। नील नलिन लोयन भरि नीरा।।
English explanation
Then Sita, Janaka’s daughter, steadied her heart; her blue-lotus-like eyes filled with tears.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जनकसुता | जनक की पुत्री सीता | Sita, Janaka’s daughter |
| तब | तब | then |
| उर | हृदय में | in her heart |
| धरि | धारण करके | holding |
| धीरा | धैर्य | steadfastness |
| नील | नीले | blue |
| नलिन | कमल जैसे | lotus-like |
| लोयन | नेत्रों में | in her eyes |
| भरि | भरकर | filling |
| नीरा | आँसू | tears |
2 मिली सकल सासुन्ह सिय जाई। तेहि अवसर करुना महि छाई।।
English explanation
Sita went and met all her mothers-in-law. At that moment, sorrowful compassion spread over the earth.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मिली | मिलीं | met |
| सकल | सभी | all |
| सासुन्ह | सासों से | her mothers-in-law |
| सिय | सीता | Sita |
| जाई | जाकर | having gone |
| तेहि | उस | that |
| अवसर | समय | moment |
| करुना | करुणा | sorrowful compassion |
| महि | पृथ्वी पर | over the earth |
| छाई | छा गई | spread |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.246
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 549
- सहायक विषय
- भरतजीका मन्दाकिनी-स्नान, चित्रकूटमें पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिताका शोक और श्राद्ध
- मुद्रित पृष्ठ
- 548, 549
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।