उत्तरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सोहमस्मि इति बृत्ति अखंडा। दीप सिखा सोइ परम प्रचंडा।।
मूल पाठ
सोहमस्मि इति बृत्ति अखंडा। दीप सिखा सोइ परम प्रचंडा।।
आतम अनुभव सुख सुप्रकासा। तब भव मूल भेद भ्रम नासा।।
स्रोत अभिलेख 7.118 · पुस्तक पृ. 1028, 1029
भावार्थ
मूल पाठ के बाद'सोऽहमस्मि (वह ब्रह्म मैं हूँ) यह जो अखण्ड (तैलधारावत् कभी न टूटनेवाली) वृत्ति है वही [उस ज्ञानदीपककी] परम प्रचण्ड दीपशिखा (लौ) है। [इस प्रकार] जब आत्मानुभवके सुखका सुन्दर प्रकाश फैलता है, तब संसारके मूल भेदरूपी भ्रमका नाश हो जाता है,॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 1028 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 सोहमस्मि इति बृत्ति अखंडा। दीप सिखा सोइ परम प्रचंडा।।
English explanation
AI draft: The uninterrupted awareness ‘I am That’ is itself the intensely radiant flame of the lamp.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सोहमस्मि | वह मैं हूँ | I am That |
| इति | ऐसी | thus |
| बृत्ति | विचार-वृत्ति | mode of awareness |
| अखंडा | अविच्छिन्न | unbroken |
| दीप | दीपक की | of the lamp |
| सिखा | लौ | flame |
| सोइ | वही | that very awareness |
| परम | अत्यंत | supremely |
| प्रचंडा | प्रखर | radiant |
2 आतम अनुभव सुख सुप्रकासा। तब भव मूल भेद भ्रम नासा।।
English explanation
The bliss of experiencing the self shines clearly; then the delusion of separateness, the root of worldly bondage, is destroyed.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| आतम | आत्मा का | of the self |
| अनुभव | प्रत्यक्ष अनुभव | direct experience |
| सुख | आनंद | bliss |
| सुप्रकासा | भलीभाँति प्रकाशित | clearly manifest |
| तब | तब | then |
| भव | संसार-बंधन का | of worldly bondage |
| मूल | मूल कारण | root cause |
| भेद | भिन्नता का | of separateness |
| भ्रम | भ्रम | delusion |
| नासा | नाश होता है | is destroyed |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- उत्तरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 7.118
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 1028
- सहायक विषय
- ज्ञान-भक्ति-निरूपण, ज्ञानदीपक और भक्तिकी महान् महिमा
- मुद्रित पृष्ठ
- 1028, 1029
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।