सुन्दरकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सुनु कपीस लंकापति बीरा। केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा।।
मूल पाठ
सुनु कपीस लंकापति बीरा। केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा।।
संकुल मकर उरग झष जाती। अति अगाध दुस्तर सब भाँती।।
स्रोत अभिलेख 5.5 · पुस्तक पृ. 759, 760
भावार्थ
मूल पाठ के बादहे वीर वानरराज सुग्रीव और लङ्कापति विभीषण! सुनो, इस गहरे समुद्रको किस प्रकार पार किया जाय? अनेक जातिके मगर, साँप और मछलियोंसे भरा हुआ यह अत्यन्त अथाह समुद्र पार करनेमें सब प्रकारसे कठिन है॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 759 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 सुनु कपीस लंकापति बीरा। केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा।।
English explanation
Listen, monkey king Sugriva and valiant lord of Lanka, Vibhishana: how should this deep ocean be crossed?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सुनु | सुनो | listen |
| कपीस | हे वानरराज सुग्रीव | O monkey king Sugriva |
| लंकापति | हे लंका के स्वामी विभीषण | O lord of Lanka, Vibhishana |
| बीरा | हे वीर | O valiant one |
| केहि | किस | what |
| बिधि | रीति से | by method |
| तरिअ | पार किया जाए | should be crossed |
| जलधि | समुद्र | ocean |
| गंभीरा | गहरा | deep |
2 संकुल मकर उरग झष जाती। अति अगाध दुस्तर सब भाँती।।
English explanation
It teems with crocodile-like creatures, serpents, and kinds of fish; it is exceedingly deep and difficult to cross in every way.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| संकुल | भरा हुआ | teeming with |
| मकर | मकर; मगर जैसे जलचर | crocodile-like aquatic creatures |
| उरग | सर्प | serpents |
| झष | मछलियाँ | fish |
| जाती | जातियाँ; प्रकार | kinds |
| अति | अत्यंत | exceedingly |
| अगाध | अथाह | unfathomably deep |
| दुस्तर | पार करना कठिन | difficult to cross |
| सब | सब | every |
| भाँती | प्रकार से | way |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- सुन्दरकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 5.5
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 759
- सहायक विषय
- समुद्र पार करनेके लिये विचार, रावणदूत शुकका आना और लक्ष्मणजीके पत्रको लेकर लौटना
- मुद्रित पृष्ठ
- 759, 760
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।