लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सो सब प्रिया सहज बस मोरें। समुझि परा प्रसाद अब तोरें।।
मूल पाठ
सो सब प्रिया सहज बस मोरें। समुझि परा प्रसाद अब तोरें।।
जानिउँ प्रिया तोरि चतुराई। एहि बिधि कहहु मोरि प्रभुताई।।
स्रोत अभिलेख 6.16 · पुस्तक पृ. 786, 787
भावार्थ
मूल पाठ के बादहे प्रिये! वह सब (यह चराचर विश्व तो) स्वभावसे ही मेरे वशमें है। तेरी कृपासे मुझे यह अब समझ पड़ा। हे प्रिये! तेरी चतुराई मैं जान गया। तू इस प्रकार (इसी बहाने) मेरी प्रभुताका बखान कर रही है॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 787 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 सो सब प्रिया सहज बस मोरें। समुझि परा प्रसाद अब तोरें।।
English explanation
My dear, all that is readily under my control; through your kindness I have now understood this.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सो | वह | that |
| सब | सब | all |
| प्रिया | हे प्रिये | my dear |
| सहज | सहज ही | readily |
| बस | वश में | under control |
| मोरें | मेरे | my |
| समुझि | समझ में | into understanding |
| परा | आया | came |
| प्रसाद | कृपा से | through kindness |
| अब | अब | now |
| तोरें | तुम्हारी | your |
2 जानिउँ प्रिया तोरि चतुराई। एहि बिधि कहहु मोरि प्रभुताई।।
English explanation
My dear, I have understood your cleverness: in this way you describe my supremacy.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जानिउँ | मैं समझ गया | I have understood |
| प्रिया | हे प्रिये | my dear |
| तोरि | तुम्हारी | your |
| चतुराई | चतुराई | cleverness |
| एहि | इस | this |
| बिधि | प्रकार | way |
| कहहु | तुम कहती हो | you describe |
| मोरि | मेरी | my |
| प्रभुताई | प्रभुता | supremacy |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.16
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 787
- सहायक विषय
- मन्दोदरीका फिर रावणको समझाना और श्रीरामकी महिमा कहना
- मुद्रित पृष्ठ
- 786, 787
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।