लङ्काकाण्ड · चौपाई · चौपाई
लागत बान बीर चिक्करहीं। घुर्मि घुर्मि जहँ तहँ महि परहीं।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दबाण लगते ही वीर चीत्कार कर उठते हैं और चक्कर खा-खाकर जहाँ-तहाँ पृथ्वीपर गिर पड़ते हैं। उनके शरीरोंसे ऐसे खून बह रहा है मानो पर्वतके भारी झरनोंसे जल बह रहा हो। इस प्रकार डरपोकोंको भय उत्पन्न करनेवाली रुधिरकी नदी बह चली॥ ५॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 859 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
लागत बान बीर चिक्करहीं। घुर्मि घुर्मि जहँ तहँ महि परहीं।।
स्त्रवहिं सैल जनु निर्झर भारी। सोनित सरि कादर भयकारी।।
स्रोत अभिलेख 6.87 · पुस्तक पृ. 859, 859
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 लागत बान बीर चिक्करहीं। घुर्मि घुर्मि जहँ तहँ महि परहीं।।
English explanation
Struck by arrows, the warriors cry out and fall to the ground here and there, reeling repeatedly.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| लागत | लगते ही | upon being struck by |
| बान | बाण | arrows |
| बीर | योद्धा | warriors |
| चिक्करहीं | चीखते हैं | cry out |
| घुर्मि | चक्कर खाकर | reeling |
| घुर्मि | बार-बार चक्कर खाकर | reeling repeatedly |
| जहँ | जहाँ | here |
| तहँ | तहाँ; वहाँ | and there |
| महि | पृथ्वी पर | on the ground |
| परहीं | गिरते हैं | fall |
2 स्त्रवहिं सैल जनु निर्झर भारी। सोनित सरि कादर भयकारी।।
English explanation
Blood flows as though great waterfalls were streaming from mountains; the river of blood terrifies the fainthearted.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| स्त्रवहिं | बहते हैं; झरते हैं | flow; stream |
| सैल | पर्वतों से | from mountains |
| जनु | मानो | as though |
| निर्झर | झरने | waterfalls |
| भारी | बड़े; प्रचंड | great; mighty |
| सोनित | रक्त की | of blood |
| सरि | नदी | river |
| कादर | कायरों के लिए | to the fainthearted |
| भयकारी | भय उत्पन्न करने वाली | terrifying |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- लङ्काकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 6.87
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 859
- सहायक विषय
- रावण-मूर्च्छा, रावण-यज्ञ-विध्वंस, राम-रावण-युद्ध
- मुद्रित पृष्ठ
- 859, 859
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।