बालकाण्ड · छंद · छंद
लघु लाग बिधि की निपुनता अवलोकि पुर सोभा सही।
मूल पाठ
लघु लाग बिधि की निपुनता अवलोकि पुर सोभा सही।
बन बाग कूप तड़ाग सरिता सुभग सब सक को कही॥
मंगल बिपुल तोरन पताका केतु गृह गृह सोहहीं।
बनिता पुरुष सुंदर चतुर छबि देखि मुनि मन मोहहीं॥
स्रोत अभिलेख 1.94 · पुस्तक पृ. 108, 108
भावार्थ
मूल पाठ के बादनगरकी शोभा देखकर ब्रह्माकी निपुणता सचमुच तुच्छ लगती है। वन, बाग, कुएँ, तालाब, नदियाँ सभी सुन्दर हैं; उनका वर्णन कौन कर सकता है? घर-घर बहुत-से मङ्गलसूचक तोरण और ध्वजा-पताकाएँ सुशोभित हो रही हैं। वहाँके सुन्दर और चतुर स्त्री-पुरुषोंकी छबि देखकर मुनियोंके भी मन मोहित हो जाते हैं।
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 108 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1लघु लाग बिधि की निपुनता अवलोकि पुर सोभा सही।
English explanation
Seeing the city's true splendor, even Brahma's skill seems insignificant.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| लघु | छोटी; तुच्छ | small; insignificant |
| लाग | लगती है | seems |
| बिधि | सृष्टिकर्ता ब्रह्मा | Brahma, the creator |
| की | की | of; belonging to |
| निपुनता | कुशलता | skill |
| अवलोकि | देखकर | having seen |
| पुर | नगर की | of the city |
| सोभा | सुंदरता; शोभा | beauty; splendor |
| सही | सच्ची; वास्तविक | true; actual |
2बन बाग कूप तड़ाग सरिता सुभग सब सक को कही॥
English explanation
The woods, gardens, wells, ponds, and rivers are all beautiful; who can describe them?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बन | वन | woods |
| बाग | उद्यान | gardens |
| कूप | कुएँ | wells |
| तड़ाग | तालाब | ponds |
| सरिता | नदियाँ | rivers |
| सुभग | सुंदर | beautiful |
| सब | सभी | all |
| सक | सकता है | can; is able to |
| को | कौन | who |
| कही | कहना; वर्णन करना | describe; tell |
3मंगल बिपुल तोरन पताका केतु गृह गृह सोहहीं।
English explanation
Numerous auspicious festoons, pennants, and flags adorn every house.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मंगल | शुभ; मंगलकारी | auspicious |
| बिपुल | बहुत-से; प्रचुर | numerous; abundant |
| तोरन | द्वारों की सजावटी बंदनवारें | decorative doorway festoons |
| पताका | पताकाएँ | pennants; banners |
| केतु | ध्वज | flags; standards |
| गृह | घर | house |
| गृह | घर | house |
| सोहहीं | शोभित हैं | shine; adorn |
4बनिता पुरुष सुंदर चतुर छबि देखि मुनि मन मोहहीं॥
English explanation
The women and men are beautiful and accomplished; seeing their grace, even sages' minds are captivated.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बनिता | स्त्रियाँ | women |
| पुरुष | पुरुष | men |
| सुंदर | सुंदर | beautiful |
| चतुर | चतुर; कुशल | clever; accomplished |
| छबि | रूप-शोभा | beauty; grace |
| देखि | देखकर | on seeing |
| मुनि | मुनियों के | of sages |
| मन | मन | minds |
| मोहहीं | मोहित हो जाते हैं | are captivated |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- छंद
- स्रोत अभिलेख
- 1.94
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 108
- सहायक विषय
- शिवजीकी विचित्र बारात और विवाहकी तैयारी
- मुद्रित पृष्ठ
- 108, 108
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।