बालकाण्ड · छंद · छंद
अति हरषु राजसमाज दुहु दिसि दुंदुभीं बाजहिं घनी।
मूल पाठ
अति हरषु राजसमाज दुहु दिसि दुंदुभीं बाजहिं घनी।
बरषहिं सुमन सुर हरषि कहि जय जयति जय रघुकुलमनी॥
एहि भाँति जानि बरात आवत बाजने बहु बाजहीं।
रानी सुआसिनि बोलि परिछनि हेतु मंगल साजहीं॥
स्रोत अभिलेख 1.317 · पुस्तक पृ. 297, 298
भावार्थ
मूल पाठ के बाददोनों ओरसे राजसमाजमें अत्यन्त हर्ष है और बड़े जोरसे नगाड़े बज रहे हैं। देवता प्रसन्न होकर और 'रघुकुलमणि श्रीरामकी जय हो, जय हो, जय हो कहकर फूल बरसा रहे हैं। इस प्रकार बारातको आती हुई जानकर बहुत प्रकारके बाजे बजने लगे और रानी सुहागिन स्त्रियोंको बुलाकर परछनके लिये मङ्गलद्रव्य सजाने लगीं।
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 298 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1अति हरषु राजसमाज दुहु दिसि दुंदुभीं बाजहिं घनी।
English explanation
AI-draft meaning: Both royal companies are filled with great joy, and kettledrums sound continually.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| अति | अत्यंत | very great |
| हरषु | हर्ष; आनंद | joy |
| राजसमाज | राजाओं और उनके साथियों का समुदाय | the royal companies |
| दुहु | दोनों | both |
| दिसि | ओर; दिशाओं में | on the sides |
| दुंदुभीं | दुंदुभियाँ; बड़े नगाड़े | kettledrums |
| बाजहिं | बज रही हैं | are sounding |
| घनी | बहुत; लगातार | profusely; continually |
2बरषहिं सुमन सुर हरषि कहि जय जयति जय रघुकुलमनी॥
English explanation
The gods joyfully shower flowers, proclaiming, ‘Victory, victory, victory to Rama, the jewel of Raghu’s lineage!’
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बरषहिं | बरसाते हैं | shower |
| सुमन | फूल | flowers |
| सुर | देवता | the gods |
| हरषि | हर्षित होकर | rejoicing |
| कहि | कहकर; कहते हुए | saying |
| जय | जय हो | victory! |
| जयति | जय हो; विजय की उद्घोषणा | hail!; victory! |
| जय | जय हो | victory! |
| रघुकुलमनी | रघुकुल के रत्न श्रीराम | Rama, jewel of Raghu’s lineage |
3एहि भाँति जानि बरात आवत बाजने बहु बाजहीं।
English explanation
On learning that the wedding procession was arriving in this manner, many musical instruments began to sound.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| एहि | इस | this |
| भाँति | प्रकार; रीति से | in this manner |
| जानि | जानकर | on learning |
| बरात | विवाह की बारात | the wedding procession |
| आवत | आती हुई; आ रही | arriving |
| बाजने | बाजे; वाद्ययंत्र | musical instruments |
| बहु | बहुत-से | many |
| बाजहीं | बजने लगे; बज रहे हैं | began to sound; are sounding |
4रानी सुआसिनि बोलि परिछनि हेतु मंगल साजहीं॥
English explanation
The queens summon married women and prepare auspicious items for the ceremonial welcome.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| रानी | रानियाँ | the queens |
| सुआसिनि | सुहागिन स्त्रियाँ | women whose husbands are living |
| बोलि | बुलाकर | having summoned |
| परिछनि | परिछन; आरती आदि से मंगल स्वागत | ceremonial welcome with waving of lights |
| हेतु | के लिए | for |
| मंगल | मंगल-सामग्री और शुभ आयोजन | auspicious preparations |
| साजहीं | सजाती हैं; तैयार करती हैं | arrange; prepare |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- छंद
- स्रोत अभिलेख
- 1.317
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 298
- सहायक विषय
- बारातका जनकपुरमें आना और स्वागतादि
- मुद्रित पृष्ठ
- 297, 298
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।