बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सिय बरनिअ तेइ उपमा देई। कुकबि कहाइ अजसु को लेई।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दसीताजीके वर्णनमें उन्हीं उपमाओंको देकर कौन कुकवि कहलाये और अपयशका भागी बने (अर्थात् सीताजीके लिये उन उपमाओंका प्रयोग करना सुकविके पदसे च्युत होना और अपकीॢत मोल लेना है, कोई भी सुकवि ऐसी नादानी एवं अनुचित कार्य नहीं करेगा।) यदि किसी स्त्रीके साथ सीताजीकी तुलना की जाय तो जगत्में ऐसी सुन्दर युवती है ही कहाँ [जिसकी उपमा उन्हें दी जाय]॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 240 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
सिय बरनिअ तेइ उपमा देई। कुकबि कहाइ अजसु को लेई।।
जौ पटतरिअ तीय सम सीया। जग असि जुबति कहाँ कमनीया।।
स्रोत अभिलेख 1.247 · पुस्तक पृ. 240, 241
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 सिय बरनिअ तेइ उपमा देई। कुकबि कहाइ अजसु को लेई।।
English explanation
Who would describe Sita through those very comparisons and earn disgrace by being called a poor poet?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सिय | सीता का | Sita |
| बरनिअ | वर्णन किया जाए | be described |
| तेइ | उन्हीं | those very |
| उपमा | उपमाएँ | comparisons |
| देई | देकर | by giving |
| कुकबि | बुरा कवि | a poor poet |
| कहाइ | कहलाकर | being called |
| अजसु | अपयश | disgrace |
| को | कौन | who |
| लेई | ले; पाए | would take; incur |
2 जौ पटतरिअ तीय सम सीया। जग असि जुबति कहाँ कमनीया।।
English explanation
If Sita were compared with a woman, where in the world is a young woman so lovely?
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जौ | यदि | if |
| पटतरिअ | तुलना की जाए | were compared |
| तीय | किसी स्त्री के | a woman |
| सम | समान; से | with; equal to |
| सीया | सीता | Sita |
| जग | संसार में | in the world |
| असि | ऐसी | such |
| जुबति | युवती | young woman |
| कहाँ | कहाँ | where |
| कमनीया | मनोहर; सुंदर | lovely; beautiful |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.247
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 240
- सहायक विषय
- श्रीराम-लक्ष्मणसहित विश्वामित्रका यज्ञशालामें प्रवेश
- मुद्रित पृष्ठ
- 240, 241
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।