बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई।।
मूल पाठ
मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई।।
सो जानब सतसंग प्रभाऊ। लोकहुँ बेद न आन उपाऊ।।
स्रोत अभिलेख 1.3 · पुस्तक पृ. 21, 23
भावार्थ
मूल पाठ के बादउनमेंसे जिसने जिस समय जहाँ कहीं भी जिस किसी यत्नसे बुद्धि, कीॢत, सद्गति, विभूति (ऐश्वर्य) और भलाई पायी है, सो सब सत्संगका ही प्रभाव समझना चाहिये। वेदोंमें और लोकमें इनकी प्राप्तिका दूसरा कोई उपाय नहीं है॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 22 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई।।
English explanation
Whenever, wherever, and by whatever effort any of them gained understanding, renown, a worthy destination, prosperity, or goodness—
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मति | बुद्धि | understanding |
| कीरति | यश | renown |
| गति | सद्गति; श्रेष्ठ अवस्था | a worthy destination or state |
| भूति | समृद्धि; ऐश्वर्य | prosperity; abundance |
| भलाई | भलाई; कल्याण | goodness; welfare |
| जब | जब भी | whenever |
| जेहिं | जिस | by whatever |
| जतन | उपाय से | effort or means |
| जहाँ | जहाँ भी | wherever |
| जेहिं | जिसने भी | whoever |
| पाई | प्राप्त की | obtained |
2 सो जानब सतसंग प्रभाऊ। लोकहुँ बेद न आन उपाऊ।।
English explanation
Know that to be the effect of good company; worldly understanding and the Vedas offer no other means.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सो | वह; उक्त उपलब्धि | that achievement |
| जानब | जानना चाहिए | should be understood |
| सतसंग | सज्जनों की संगति का | of good company |
| प्रभाऊ | प्रभाव | effect; power |
| लोकहुँ | लोक में भी | even in worldly understanding |
| बेद | वेद में | in the Vedas |
| न | नहीं | no |
| आन | अन्य | other |
| उपाऊ | उपाय | means |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.3
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 22
- सहायक विषय
- ब्राह्मण-संत-वन्दना
- मुद्रित पृष्ठ
- 21, 23
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।