बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें।।
मूल पाठ
मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें।।
पुर नर नारि सुभग सुचि संता। धरमसील ग्यानी गुनवंता।।
स्रोत अभिलेख 1.213 · पुस्तक पृ. 211, 212
भावार्थ
मूल पाठ के बादसबके घर मङ्गलमय हैं और उनपर चित्र कढ़े हुए हैं, जिन्हें मानो कामदेवरूपी चित्रकारने अंकित किया है। नगरके [सभी] स्त्री-पुरुष सुन्दर, पवित्र, साधु-स्वभाववाले, धर्मात्मा, ज्ञानी और गुणवान् हैं॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 211 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें।।
English explanation
Everyone's homes are auspicious and decorated with paintings, as though the painter were Kamadeva himself.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मंगलमय | मंगल से भरे | full of auspiciousness |
| मंदिर | घर; भवन | homes; buildings |
| सब | सबके | everyone's |
| केरें | के | belonging to |
| चित्रित | चित्रों से सजाए हुए | decorated with paintings |
| जनु | मानो | as though |
| रतिनाथ | रति के पति कामदेव | Kamadeva, Rati's husband |
| चितेरें | चित्रकार ने | by the painter |
2 पुर नर नारि सुभग सुचि संता। धरमसील ग्यानी गुनवंता।।
English explanation
The city's men and women are handsome, pure, saintly, righteous, knowledgeable, and virtuous.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| पुर | नगर के | of the city |
| नर | पुरुष | men |
| नारि | स्त्रियाँ | women |
| सुभग | सुंदर | handsome |
| सुचि | पवित्र | pure |
| संता | संत-स्वभाव वाले | saintly |
| धरमसील | धर्म का आचरण करने वाले | righteous in conduct |
| ग्यानी | ज्ञानी | knowledgeable |
| गुनवंता | गुणवान | virtuous |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.213
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 211
- सहायक विषय
- श्रीराम-लक्ष्मणसहित विश्वामित्रका जनकपुरमें प्रवेश
- मुद्रित पृष्ठ
- 211, 212
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।