बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
बरष सहस दस त्यागेउ सोऊ। ठाढ़े रहे एक पद दोऊ।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्ददस हजार वर्षतक उन्होंने वायुका आधार भी छोड़ दिया। दोनों एक पैरसे खड़े रहे। उनका अपार तप देखकर ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी कई बार मनुजीके पास आये॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 152 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
बरष सहस दस त्यागेउ सोऊ। ठाढ़े रहे एक पद दोऊ।।
बिधि हरि तप देखि अपारा। मनु समीप आए बहु बारा।।
स्रोत अभिलेख 1.145 · पुस्तक पृ. 152, 153
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 बरष सहस दस त्यागेउ सोऊ। ठाढ़े रहे एक पद दोऊ।।
English explanation
For ten thousand years they gave up even that sustenance of air; both stood on one foot each.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बरष | वर्ष | years |
| सहस | हजार | thousand |
| दस | दस | ten |
| त्यागेउ | त्याग दिया | gave up |
| सोऊ | वह भी | even that |
| ठाढ़े | खड़े | standing |
| रहे | रहे | remained |
| एक | एक-एक | one each |
| पद | पैर पर | on a foot |
| दोऊ | दोनों, मनु और शतरूपा | both, Manu and Shatarupa |
2 बिधि हरि तप देखि अपारा। मनु समीप आए बहु बारा।।
English explanation
Seeing their immense austerity, Brahma and Vishnu came to Manu many times.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बिधि | ब्रह्मा, सृष्टिकर्ता | Brahma, the creator |
| हरि | विष्णु | Vishnu |
| तप | तपस्या | austerity |
| देखि | देखकर | having seen |
| अपारा | अपार | immeasurable |
| मनु | राजा मनु के | of King Manu |
| समीप | पास | near |
| आए | आए | came |
| बहु | बहुत | many |
| बारा | बार | times |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.145
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 152
- सहायक विषय
- मनु-शतरूपा-तप एवं वरदान
- मुद्रित पृष्ठ
- 152, 153
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।