बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
पुनि प्रनवउँ पृथुराज समाना। पर अघ सुनइ सहस दस काना।।
मूल पाठ
पुनि प्रनवउँ पृथुराज समाना। पर अघ सुनइ सहस दस काना।।
बहुरि सक्र सम बिनवउँ तेही। संतत सुरानीक हित जेही।।
स्रोत अभिलेख 1.4 · पुस्तक पृ. 23, 24
भावार्थ
मूल पाठ के बादपुन: उनको राजा पृथु (जिन्होंने भगवान्का यश सुननेके लिये दस हजार कान माँगे थे) के समान जानकर प्रणाम करता हूँ, जो दस हजार कानोंसे दूसरोंके पापोंको सुनते हैं। फिर इन्द्रके समान मानकर उनकी विनय करता हूँ, जिनको सुरा (मदिरा) नीकी और हितकारी मालूम देती है [इन्द्रके लिये भी सुरानीक अर्थात् देवताओंकी सेना हितकारी है]॥ ५॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 24 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 पुनि प्रनवउँ पृथुराज समाना। पर अघ सुनइ सहस दस काना।।
English explanation
Again I bow to him as to King Prithu: he listens to others’ sins with ten thousand ears.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| पुनि | फिर | again |
| प्रनवउँ | मैं प्रणाम करता हूँ | I bow to |
| पृथुराज | राजा पृथु | King Prithu |
| समाना | के समान | like |
| पर | दूसरों के | others’ |
| अघ | पाप | sins |
| सुनइ | सुनता है | listens to |
| सहस | हजार | thousand |
| दस | दस | ten |
| काना | कानों से | with ears |
2 बहुरि सक्र सम बिनवउँ तेही। संतत सुरानीक हित जेही।।
English explanation
Next I address him humbly as an Indra: he constantly delights in quantities of liquor—a pun on Indra’s fondness for the hosts of gods.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| बहुरि | फिर | next |
| सक्र | देवराज इंद्र | Indra, king of the gods |
| सम | के समान | like |
| बिनवउँ | मैं विनय करता हूँ | I address humbly |
| तेही | उस दुष्ट से | to that wicked person |
| संतत | सदा | constantly |
| सुरानीक | सुरा का समूह; देवताओं की सेना | quantities of liquor; hosts of gods |
| हित | प्रिय | dear |
| जेही | जिसे | to whom |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.4
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 24
- सहायक विषय
- खल-वन्दना
- मुद्रित पृष्ठ
- 23, 24
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।