बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
नाथ लखनु पुरु देखन चहहीं। प्रभु सकोच डर प्रगट न कहहीं।।
मूल पाठ
नाथ लखनु पुरु देखन चहहीं। प्रभु सकोच डर प्रगट न कहहीं।।
जौं राउर आयसु मैं पावौं। नगर देखाइ तुरत लै आवौ।।
स्रोत अभिलेख 1.218 · पुस्तक पृ. 215, 216
भावार्थ
मूल पाठ के बादहे नाथ! लक्ष्मण नगर देखना चाहते हैं, किन्तु प्रभु (आप) के डर और संकोचके कारण स्पष्ट नहीं कहते। यदि आपकी आज्ञा पाऊँ, तो मैं इनको नगर दिखलाकर तुरंत ही [वापस] ले आऊँ॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 216 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 नाथ लखनु पुरु देखन चहहीं। प्रभु सकोच डर प्रगट न कहहीं।।
English explanation
Master, Lakshmana wishes to see the city, but diffidence and apprehension before you keep him from saying so openly.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| नाथ | हे स्वामी | O master |
| लखनु | लक्ष्मण | Lakshmana |
| पुरु | नगर को | the city |
| देखन | देखना | to see |
| चहहीं | चाहते हैं | wishes |
| प्रभु | हे प्रभु, आपके प्रति | before you, master |
| सकोच | संकोच | diffidence |
| डर | भय | apprehension |
| प्रगट | खुलकर | openly |
| न | नहीं | not |
| कहहीं | कहते हैं | speaks |
2 जौं राउर आयसु मैं पावौं। नगर देखाइ तुरत लै आवौ।।
English explanation
If I receive your permission, I will show him the city and bring him back at once.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| जौं | यदि | if |
| राउर | आपकी | your |
| आयसु | आज्ञा | permission |
| मैं | मैं | I |
| पावौं | पाऊँ | receive |
| नगर | नगर | the city |
| देखाइ | दिखाकर | having shown him |
| तुरत | तुरंत | at once |
| लै | साथ लेकर | bringing him along |
| आवौ | लौट आऊँ | will return |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.218
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 216
- सहायक विषय
- श्रीराम-लक्ष्मणको देखकर जनकजीकी प्रेम-मुग्धता
- मुद्रित पृष्ठ
- 215, 216
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।