बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
ध्यानु प्रथम जुग मखबिधि दूजें। द्वापर परितोषत प्रभु पूजें।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दपहले (सत्य) युगमें ध्यानसे, दूसरे (त्रेता) युगमें यज्ञसे और द्वापरमें पूजनसे भगवान् प्रसन्न होते हैं; परंतु कलियुग केवल पापकी जड़ और मलिन है, इसमें मनुष्योंका मन पापरूपी समुद्रमें मछली बना हुआ है (अर्थात् पापसे कभी अलग होना ही नहीं चाहता; इससे ध्यान,यज्ञ और पूजन नहीं बन सकते)॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 48 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
ध्यानु प्रथम जुग मखबिधि दूजें। द्वापर परितोषत प्रभु पूजें।।
कलि केवल मल मूल मलीना। पाप पयोनिधि जन मन मीना।।
स्रोत अभिलेख 1.27 · पुस्तक पृ. 48, 49
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 ध्यानु प्रथम जुग मखबिधि दूजें। द्वापर परितोषत प्रभु पूजें।।
English explanation
The Lord is pleased by meditation in the first age, by sacrificial rites in the second, and by worship in Dvapara.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| ध्यानु | ध्यान से | through meditation |
| प्रथम | पहले | first |
| जुग | युग में | in the age |
| मखबिधि | यज्ञ की विधि से | through sacrificial rites |
| दूजें | दूसरे युग में | in the second age |
| द्वापर | द्वापर युग में | in the Dvapara age |
| परितोषत | प्रसन्न होते हैं | is pleased |
| प्रभु | प्रभु | the Lord |
| पूजें | पूजा करने से | through worship |
2 कलि केवल मल मूल मलीना। पाप पयोनिधि जन मन मीना।।
English explanation
The Kali age is wholly impure and a root of defilement; sin is an ocean, and people’s minds are fish within it.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| कलि | कलियुग | the Kali age |
| केवल | नितांत | wholly |
| मल | अशुद्धि का | of defilement |
| मूल | मूल | root |
| मलीना | मलिन | impure |
| पाप | पाप | sin |
| पयोनिधि | समुद्र | an ocean |
| जन | लोगों के | people’s |
| मन | मन | minds |
| मीना | मछलियाँ | fish |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.27
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 48
- सहायक विषय
- श्रीनाम-वन्दना और नाम-महिमा
- मुद्रित पृष्ठ
- 48, 49
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।