बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
देखन बागु कुअँर दुइ आए। बय किसोर सब भाँति सुहाए।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्द[उसने कहा—] दो राजकुमार बाग देखने आये हैं। किशोर अवस्थाके हैं और सब प्रकारसे सुन्दर हैं। वे साँवले और गोरे [रंगके] हैं; उनके सौन्दर्यको मैं कैसे बखानकर कहूँ। वाणी बिना नेत्रकी है और नेत्रोंके वाणी नहीं है॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 224 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
देखन बागु कुअँर दुइ आए। बय किसोर सब भाँति सुहाए।।
स्याम गौर किमि कहौं बखानी। गिरा अनयन नयन बिनु बानी।।
स्रोत अभिलेख 1.229 · पुस्तक पृ. 224, 225
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 देखन बागु कुअँर दुइ आए। बय किसोर सब भाँति सुहाए।।
English explanation
AI draft: Two princes have come to see the garden. Both are in their youthful teens and charming in every way.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| देखन | देखने के लिए | to see |
| बागु | बाग | the garden |
| कुअँर | राजकुमार—राम और लक्ष्मण | princes—Rama and Lakshmana |
| दुइ | दो | two |
| आए | आए हैं | have come |
| बय | आयु में | in age |
| किसोर | किशोर | in their youthful teens |
| सब | सभी | every |
| भाँति | प्रकार से | in respect |
| सुहाए | सुंदर लगते हैं | are charming |
2 स्याम गौर किमि कहौं बखानी। गिरा अनयन नयन बिनु बानी।।
English explanation
One is dark-complexioned and the other fair; how can I describe them? Speech has no eyes, and eyes have no speech.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| स्याम | साँवले राम | dark-complexioned Rama |
| गौर | गोरे लक्ष्मण | fair-complexioned Lakshmana |
| किमि | कैसे | how |
| कहौं | मैं कहूँ | can I tell |
| बखानी | वर्णन करके | by describing |
| गिरा | वाणी | speech |
| अनयन | आँखों से रहित | without eyes |
| नयन | आँखें | eyes |
| बिनु | बिना | without |
| बानी | वाणी | speech |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.229
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 224
- सहायक विषय
- पुष्पवाटिका-निरीक्षण, सीताजीका प्रथम दर्शन, श्रीसीतारामजीका परस्पर दर्शन
- मुद्रित पृष्ठ
- 224, 225
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।