बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
दाहिन काग सुखेत सुहावा। नकुल दरसु सब काहूँ पावा।।
मूल पाठ
दाहिन काग सुखेत सुहावा। नकुल दरसु सब काहूँ पावा।।
सानुकूल बह त्रिबिध बयारी। सघट सवाल आव बर नारी।।
स्रोत अभिलेख 1.303 · पुस्तक पृ. 286, 286
भावार्थ
मूल पाठ के बाददाहिनी ओर कौआ सुन्दर खेतमें शोभा पा रहा है। नेवलेका दर्शन भी सब किसीने पाया। तीनों प्रकारकी (शीतल, मन्द, सुगन्धित) हवा अनुकूल दिशामें चल रही है। श्रेष्ठ (सुहागिनी) स्त्रियाँ भरे हुए घड़े और गोदमें बालक लिये आ रही हैं॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 286 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 दाहिन काग सुखेत सुहावा। नकुल दरसु सब काहूँ पावा।।
English explanation
On the right, a crow in a good field makes a pleasing sight. Everyone sees a mongoose.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| दाहिन | दाहिनी ओर | on the right |
| काग | कौआ | crow |
| सुखेत | अच्छे खेत में | in a good field |
| सुहावा | सुहावना | pleasing |
| नकुल | नेवले का | of a mongoose |
| दरसु | दर्शन | sight |
| सब | सब | every |
| काहूँ | किसी ने | person |
| पावा | पाया | obtained |
2 सानुकूल बह त्रिबिध बयारी। सघट सवाल आव बर नारी।।
English explanation
A favorable breeze blows, cool, gentle, and fragrant. Beautiful women approach with water pots and children.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सानुकूल | अनुकूल | favorable |
| बह | बह रही है | blows |
| त्रिबिध | तीन गुणों वाली—शीतल, मंद, सुगंधित | threefold: cool, gentle, fragrant |
| बयारी | हवा | breeze |
| सघट | घड़ों सहित | with water pots |
| सवाल | बच्चों सहित | with children |
| आव | आ रही हैं | approach |
| बर | सुंदर; श्रेष्ठ | beautiful; fine |
| नारी | स्त्रियाँ | women |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.303
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 286
- सहायक विषय
- दशरथजीके पास जनकजीका दूत भेजना, अयोध्यासे बारातका प्रस्थान
- मुद्रित पृष्ठ
- 286, 286
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।