बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
तातें मै तोहि बरजउँ राजा। कहें कथा तव परम अकाजा।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दहे राजन्! मैं तुमको इसलिये मना करता हूँ कि इस प्रसङ्गको कहनेसे तुम्हारी बड़ी हानि होगी। छठे कानमें यह बात पड़ते ही तुम्हारा नाश हो जायगा, मेरा यह वचन सत्य जानना॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 169 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
तातें मै तोहि बरजउँ राजा। कहें कथा तव परम अकाजा।।
छठें श्रवन यह परत कहानी। नास तुम्हार सत्य मम बानी।।
स्रोत अभिलेख 1.166 · पुस्तक पृ. 169, 170
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 तातें मै तोहि बरजउँ राजा। कहें कथा तव परम अकाजा।।
English explanation
AI draft: O king, that is why I forbid you; telling this story would bring you great harm.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| तातें | इसलिए | therefore |
| मै | मैं | I |
| तोहि | तुम्हें | you |
| बरजउँ | मना करता हूँ | forbid |
| राजा | हे राजा | O king |
| कहें | कहने पर | upon telling |
| कथा | कथा; यह वृत्तांत | this story |
| तव | तुम्हारा | your |
| परम | बहुत बड़ा | very great |
| अकाजा | अनिष्ट | harm |
2 छठें श्रवन यह परत कहानी। नास तुम्हार सत्य मम बानी।।
English explanation
If this story reaches a sixth ear, you will be destroyed; my words are true.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| छठें | छठे | sixth |
| श्रवन | कान में | into an ear |
| यह | यह | this |
| परत | पड़ते ही; पहुँचते ही | upon reaching |
| कहानी | कहानी | story |
| नास | नाश | destruction |
| तुम्हार | तुम्हारा | your |
| सत्य | सत्य | true |
| मम | मेरी | my |
| बानी | वाणी; बात | words |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.166
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 169
- सहायक विषय
- प्रतापभानुकी कथा
- मुद्रित पृष्ठ
- 169, 170
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।