बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
गिरि त्रिकूट एक सिंधु मझारी। बिधि निर्मित दुर्गम अति भारी।।
मूल पाठ
गिरि त्रिकूट एक सिंधु मझारी। बिधि निर्मित दुर्गम अति भारी।।
सोइ मय दानवँ बहुरि सँवारा। कनक रचित मनिभवन अपारा।।
स्रोत अभिलेख 1.178 · पुस्तक पृ. 179, 179
भावार्थ
मूल पाठ के बादसमुद्रके बीचमें त्रिकूट नामक पर्वतपर ब्रह्माका बनाया हुआ एक बड़ा भारी किला था। [महान् मायावी और निपुण कारीगर] मय दानवने उसको फिरसे सजा दिया। उसमें मणियोंसे जड़े हुए सोनेके अनगिनत महल थे॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 179 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 गिरि त्रिकूट एक सिंधु मझारी। बिधि निर्मित दुर्गम अति भारी।।
English explanation
In the midst of the ocean stood a mountain called Trikuta, created by Brahma, difficult to approach and immense.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| गिरि | पर्वत | mountain |
| त्रिकूट | त्रिकूट नाम का | called Trikuta |
| एक | एक | a |
| सिंधु | समुद्र के | of the ocean |
| मझारी | बीच में | in the midst |
| बिधि | ब्रह्मा द्वारा | by Brahma |
| निर्मित | बनाया हुआ | created |
| दुर्गम | कठिनाई से पहुँचा जा सकने वाला | difficult to access |
| अति | अत्यंत | exceedingly |
| भारी | विशाल | massive |
2 सोइ मय दानवँ बहुरि सँवारा। कनक रचित मनिभवन अपारा।।
English explanation
Maya the demon architect further adorned that place, with countless golden buildings embellished with gems.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सोइ | उसी स्थान को | that very place |
| मय | मय नामक | Maya, the architect |
| दानवँ | दानव ने | the demon, as agent |
| बहुरि | फिर | again; further |
| सँवारा | सजाया-सँवारा | adorned |
| कनक | सोने से | of gold |
| रचित | बने हुए | constructed |
| मनिभवन | मणियों से सुशोभित भवन | gem-adorned buildings |
| अपारा | असंख्य | countless |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.178
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 179
- सहायक विषय
- रावणादिका जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार
- मुद्रित पृष्ठ
- 179, 179
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।