बालकाण्ड · चौपाई · चौपाई
कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु। कुटिल कालबस निज कुल घालकु।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दहे विश्वामित्र! सुनो, यह बालक बड़ा कुबुद्धि और कुटिल है, कालके वश होकर यह अपने कुलका घातक बन रहा है। यह सूर्यवंशरूपी पूर्णचन्द्रका कलङ्क है। यह बिलकुल उद्दण्ड, मूर्ख और निडर है॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 262 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु। कुटिल कालबस निज कुल घालकु।।
भानु बंस राकेस कलंकू। निपट निरंकुस अबुध असंकू।।
स्रोत अभिलेख 1.274 · पुस्तक पृ. 262, 263
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु। कुटिल कालबस निज कुल घालकु।।
English explanation
Listen, sage of the Kushika lineage! This boy is foolish, crooked, under death’s sway, and a destroyer of his own family.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| कौसिक | हे कौशिक, विश्वामित्र! | O Vishvamitra, sage of the Kushika lineage! |
| सुनहु | सुनिए | listen |
| मंद | मंदबुद्धि | foolish |
| यहु | यह | this |
| बालकु | बालक | boy |
| कुटिल | कुटिल स्वभाव वाला | crooked in disposition |
| कालबस | काल के वश में पड़ा | under death’s sway |
| निज | अपने | his own |
| कुल | कुल का | of his family |
| घालकु | नाश करने वाला | destroyer |
2 भानु बंस राकेस कलंकू। निपट निरंकुस अबुध असंकू।।
English explanation
He is a blemish on the moon-like solar dynasty: utterly unrestrained, foolish, and without apprehension.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| भानु | सूर्य | the sun |
| बंस | वंश | dynasty |
| राकेस | चंद्रमा | the moon |
| कलंकू | कलंक | blemish |
| निपट | बिलकुल | utterly |
| निरंकुस | निरंकुश; किसी का नियंत्रण न मानने वाला | unrestrained; accepting no restraint |
| अबुध | मूर्ख; विवेकहीन | foolish; lacking judgment |
| असंकू | बिना शंका या भय के | without apprehension or fear |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- बालकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 1.274
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 262
- सहायक विषय
- श्रीराम-लक्ष्मण और परशुराम-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 262, 263
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।