अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सुनि भूपाल भरत ब्यवहारू। सोन सुगंध सुधा ससि सारू।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दसोनेमें सुगंध और [समुद्रसे निकली हुई] सुधामें चन्द्रमाके सार अमृतके समान भरतजीका व्यवहार सुनकर राजाने [प्रेमविह्वल होकर] अपने [प्रेमाश्रुओंके] जलसे भरे नेत्रोंको मूँद लिया (वे भरतजीके प्रेममें मानो ध्यानस्थ हो गये)। वे शरीरसे पुलकित हो गये और मनमें आनन्दित होकर भरतजीके सुन्दर यशकी सराहना करने लगे॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 584 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
सुनि भूपाल भरत ब्यवहारू। सोन सुगंध सुधा ससि सारू।।
मूदे सजल नयन पुलके तन। सुजसु सराहन लगे मुदित मन।।
स्रोत अभिलेख 2.288 · पुस्तक पृ. 584, 585
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 सुनि भूपाल भरत ब्यवहारू। सोन सुगंध सुधा ससि सारू।।
English explanation
AI draft: King Janaka heard of Bharata’s conduct, likened to fragrance in gold and the essence of nectar and the moon.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सुनि | सुनकर | having heard |
| भूपाल | राजा जनक | King Janaka |
| भरत | भरत का | of Bharata, Rama’s brother |
| ब्यवहारू | आचरण | conduct |
| सोन | सोना | gold |
| सुगंध | सुगंध | fragrance |
| सुधा | अमृत | nectar of immortality |
| ससि | चंद्रमा | the moon |
| सारू | सार | essence |
2 मूदे सजल नयन पुलके तन। सुजसु सराहन लगे मुदित मन।।
English explanation
He closed his tear-filled eyes; his body thrilled, and with a joyful heart he began praising Bharata’s noble renown.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मूदे | मूँद लिए | closed |
| सजल | आँसुओं से भरे | filled with tears |
| नयन | नेत्र | eyes |
| पुलके | रोमांचित हो गया | thrilled with goosebumps |
| तन | शरीर | body |
| सुजसु | सुंदर यश | noble renown |
| सराहन | सराहने | to praise |
| लगे | लगे | began |
| मुदित | प्रसन्न | joyful |
| मन | मन से | at heart |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.288
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 584
- सहायक विषय
- जनक-सुनयना-संवाद, भरतजीकी महिमा
- मुद्रित पृष्ठ
- 584, 585
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।