अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सुनत राम गुन ग्राम सुहाए। भरद्वाज मुनिबर पहिं आए।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दश्रीरामचन्द्रजीके सुन्दर गुणसमूहोंको सुनते हुए वे मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजीके पास आये। मुनिने भरतजीको दण्डवत्-प्रणाम करते देखा और उन्हें अपना मूॢतमान् सौभाग्य समझा॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 514 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
सुनत राम गुन ग्राम सुहाए। भरद्वाज मुनिबर पहिं आए।।
दंड प्रनामु करत मुनि देखे। मूरतिमंत भाग्य निज लेखे।।
स्रोत अभिलेख 2.206 · पुस्तक पृ. 514, 515
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 सुनत राम गुन ग्राम सुहाए। भरद्वाज मुनिबर पहिं आए।।
English explanation
Listening to accounts of Rama’s lovely virtues, Bharata came to the eminent sage Bharadvaja.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सुनत | सुनते हुए | while listening |
| राम | राम के | of Rama |
| गुन | गुणों का | virtues |
| ग्राम | समूह | multitude |
| सुहाए | सुंदर, मनोहर | lovely |
| भरद्वाज | भरद्वाज ऋषि | the sage Bharadvaja |
| मुनिबर | श्रेष्ठ मुनि | eminent sage |
| पहिं | के पास | to |
| आए | आए | came |
2 दंड प्रनामु करत मुनि देखे। मूरतिमंत भाग्य निज लेखे।।
English explanation
The sage saw Bharata prostrating himself and regarded him as his own good fortune embodied.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| दंड | दंडवत, शरीर सीधा भूमि पर रखकर | full-length prostration |
| प्रनामु | प्रणाम | obeisance |
| करत | करते हुए | performing |
| मुनि | भरद्वाज मुनि ने | the sage Bharadvaja |
| देखे | देखा | saw |
| मूरतिमंत | साकार, शरीर धारण किए हुए | embodied |
| भाग्य | सौभाग्य | good fortune |
| निज | अपना | his own |
| लेखे | माना | regarded as |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.206
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 514
- सहायक विषय
- भरतजीका प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 514, 515
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।