अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
सत्यसंध पालक श्रुति सेतू। राम जनमु जग मंगल हेतू।।
मूल पाठ
सत्यसंध पालक श्रुति सेतू। राम जनमु जग मंगल हेतू।।
गुर पितु मातु बचन अनुसारी। खल दलु दलन देव हितकारी।।
स्रोत अभिलेख 2.254 · पुस्तक पृ. 555, 556
भावार्थ
मूल पाठ के बादवे सत्यप्रतिज्ञ हैं और वेदकी मर्यादाके रक्षक हैं। श्रीरामजीका अवतार ही जगत्के कल्याणके लिये हुआ है। वे गुरु, पिता और माताके वचनोंके अनुसार चलनेवाले हैं। दुष्टोंके दलका नाश करनेवाले और देवताओंके हितकारी हैं॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 555 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 सत्यसंध पालक श्रुति सेतू। राम जनमु जग मंगल हेतू।।
English explanation
Rama is true to his promises and preserves the bounds established by the Vedas; his birth is for the world’s welfare.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सत्यसंध | सत्यप्रतिज्ञ | true to his promises |
| पालक | पालन करने वाले | preserver |
| श्रुति | वेदों की | of the Vedas |
| सेतू | मर्यादा | prescribed bounds |
| राम | राम का | Rama’s |
| जनमु | जन्म | birth |
| जग | जगत के | of the world |
| मंगल | कल्याण | welfare |
| हेतू | के लिए | for the sake of |
2 गुर पितु मातु बचन अनुसारी। खल दलु दलन देव हितकारी।।
English explanation
He follows the words of his teacher, father, and mother, destroys the hosts of the wicked, and benefits the gods.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| गुर | गुरु के | of his teacher |
| पितु | पिता के | of his father |
| मातु | माता के | of his mother |
| बचन | वचनों का | the words |
| अनुसारी | अनुसरण करने वाले | one who follows |
| खल | दुष्टों के | of the wicked |
| दलु | दल का | the host |
| दलन | संहार करने वाले | destroyer |
| देव | देवताओं के | of the gods |
| हितकारी | हित करने वाले | benefactor |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.254
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 555
- सहायक विषय
- श्रीवसिष्ठजीका भाषण
- मुद्रित पृष्ठ
- 555, 556
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।