अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
तुम्ह सर्बग्य कहउँ सतिभाऊ। उर अंतरजामी रघुराऊ।।
मूल पाठ
तुम्ह सर्बग्य कहउँ सतिभाऊ। उर अंतरजामी रघुराऊ।।
मोहि न मातु करतब कर सोचू। नहिं दुखु जियँ जगु जानिहि पोचू।।
स्रोत अभिलेख 2.211 · पुस्तक पृ. 518, 519
भावार्थ
मूल पाठ के बादमैं सच्चे भावसे कहता हूँ। आप सर्वज्ञ हैं, और श्रीरघुनाथजी हृदयके भीतरकी जाननेवाले हैं (मैं कुछ भी असत्य कहूँगा तो आपसे और उनसे छिपा नहीं रह सकता)। मुझे माता कैकेयीकी करनीका कुछ भी सोच नहीं है। और न मेरे मनमें इसी बातका दु:ख है कि जगत् मुझे नीच समझेगा॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 518 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 तुम्ह सर्बग्य कहउँ सतिभाऊ। उर अंतरजामी रघुराऊ।।
English explanation
You know everything; I speak my true feelings. Rama, lord of the Raghu line, knows what lies within my heart.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| तुम्ह | आप | you |
| सर्बग्य | सब जानने वाले | all-knowing |
| कहउँ | मैं कहता हूँ | I say |
| सतिभाऊ | सच्चा मनोभाव | true inner feeling |
| उर | हृदय के | of the heart |
| अंतरजामी | भीतर की बात जानने वाले | knower of what lies within |
| रघुराऊ | रघुकुल के स्वामी राम | Rama, lord of the Raghu line |
2 मोहि न मातु करतब कर सोचू। नहिं दुखु जियँ जगु जानिहि पोचू।।
English explanation
I am not distressed over my mother's deed, nor does it pain my heart that the world will consider me base.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मोहि | मुझे | to me |
| न | नहीं | not |
| मातु | माता कैकेयी के | of mother Kaikeyi |
| करतब | किए हुए कार्य | deed |
| कर | का | concerning |
| सोचू | संताप | distress |
| नहिं | नहीं | not |
| दुखु | दुख | pain |
| जियँ | मन में | in the heart |
| जगु | संसार | the world |
| जानिहि | समझेगा | will regard |
| पोचू | नीच; तुच्छ | base; contemptible |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.211
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 518
- सहायक विषय
- भरतजीका प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 518, 519
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।