अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
डरु न मोहि जग कहिहि कि पोचू। परलोकहु कर नाहिन सोचू।।
मूल पाठ
डरु न मोहि जग कहिहि कि पोचू। परलोकहु कर नाहिन सोचू।।
एकइ उर बस दुसह दवारी। मोहि लगि भे सिय रामु दुखारी।।
स्रोत अभिलेख 2.182 · पुस्तक पृ. 494, 495
भावार्थ
मूल पाठ के बादमुझे इसका डर नहीं है कि जगत् मुझे बुरा कहेगा और न मुझे परलोकका ही सोच है। मेरे हृदयमें तो बस, एक ही दु:सह दावानल धधक रहा है कि मेरे कारण श्रीसीतारामजी दुखी हुए॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 494 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 डरु न मोहि जग कहिहि कि पोचू। परलोकहु कर नाहिन सोचू।।
English explanation
I do not fear that the world will call me vile; nor am I worried about the world hereafter.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| डरु | डर | fear |
| न | नहीं है | there is no |
| मोहि | मुझे | for me |
| जग | संसार | the world |
| कहिहि | कहेगा | will call |
| कि | कि | that |
| पोचू | नीच | vile |
| परलोकहु | परलोक भी | even the hereafter |
| कर | का | concerning |
| नाहिन | नहीं है | there is no |
| सोचू | चिंता | worry |
2 एकइ उर बस दुसह दवारी। मोहि लगि भे सिय रामु दुखारी।।
English explanation
Only one unbearable anguish dwells in my heart: Sita and Rama have suffered because of me.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| एकइ | एक ही | only one |
| उर | हृदय में | in the heart |
| बस | बसती है | dwells |
| दुसह | असह्य | unbearable |
| दवारी | जलन; संताप | burning anguish |
| मोहि | मेरे | me |
| लगि | कारण | because of |
| भे | हो गए | became |
| सिय | सीता | Sita |
| रामु | राम | Rama |
| दुखारी | दुखी | afflicted |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.182
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 494
- सहायक विषय
- वसिष्ठ-भरत-संवाद, श्रीरामजीको लानेके लिये चित्रकूट जानेकी तैयारी
- मुद्रित पृष्ठ
- 494, 495
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।