अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
उतरु न देइ दुसह रिस रूखी। मृगिन्ह चितव जनु बाघिनि भूखी।।
भावार्थ
पहले अर्थ, फिर शब्दकैकेयी कोई उत्तर नहीं देती, वह दु:सह क्रोधके मारे रूखी (बेमुरव्वत) हो रही है। ऐसे देखती है मानो भूखी बाघिन हरिनियोंको देख रही हो। तब सखियोंने रोगको असाध्य समझकर उसे छोड़ दिया। सब उसको मन्दबुद्धि, अभागिनी कहती हुई चल दीं॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 386 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
मूल पाठ
उतरु न देइ दुसह रिस रूखी। मृगिन्ह चितव जनु बाघिनि भूखी।।
ब्याधि असाधि जानि तिन्ह त्यागी। चलीं कहत मतिमंद अभागी।।
स्रोत अभिलेख 2.51 · पुस्तक पृ. 386, 387
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 उतरु न देइ दुसह रिस रूखी। मृगिन्ह चितव जनु बाघिनि भूखी।।
English explanation
Kaikeyi gives no answer; harsh with unbearable anger, she looks at them as a hungry tigress looks at deer.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| उतरु | उत्तर | an answer |
| न | नहीं | not |
| देइ | देती है | gives |
| दुसह | असहनीय | unbearable |
| रिस | क्रोध | anger |
| रूखी | कठोर और रूखी | harsh and cold |
| मृगिन्ह | हिरनों को | at deer |
| चितव | देखती है | looks |
| जनु | मानो | as though |
| बाघिनि | बाघिन | a tigress |
| भूखी | भूखी | hungry |
2 ब्याधि असाधि जानि तिन्ह त्यागी। चलीं कहत मतिमंद अभागी।।
English explanation
Taking her condition to be an incurable illness, the women gave up trying to persuade her and left, calling her foolish and unfortunate.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| ब्याधि | रोग | illness |
| असाधि | असाध्य | incurable |
| जानि | समझकर | recognizing as |
| तिन्ह | उन स्त्रियों ने | those women |
| त्यागी | उसे छोड़ दिया | left her alone |
| चलीं | चली गईं | went away |
| कहत | कहती हुई | saying |
| मतिमंद | मंदबुद्धि | foolish |
| अभागी | अभागी | unfortunate woman |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.51
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 386
- सहायक विषय
- श्रीराम-दशरथ-संवाद, अवध-वासियोंका विषाद, कैकेयीको समझाना
- मुद्रित पृष्ठ
- 386, 387
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।