अयोध्याकाण्ड · चौपाई · चौपाई
अवगुन तजि सब के गुन गहहीं। बिप्र धेनु हित संकट सहहीं।।
मूल पाठ
अवगुन तजि सब के गुन गहहीं। बिप्र धेनु हित संकट सहहीं।।
नीति निपुन जिन्ह कइ जग लीका। घर तुम्हार तिन्ह कर मनु नीका।।
स्रोत अभिलेख 2.131 · पुस्तक पृ. 452, 453
भावार्थ
मूल पाठ के बादजो अवगुणोंको छोड़कर सबके गुणोंको ग्रहण करते हैं, ब्राह्मण और गौके लिये संकट सहते हैं, नीति-निपुणतामें जिनकी जगत्में मर्यादा है, उनका सुन्दर मन आपका घर है॥ १॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 452 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 अवगुन तजि सब के गुन गहहीं। बिप्र धेनु हित संकट सहहीं।।
English explanation
AI draft: Those who disregard faults, embrace everyone's virtues, and endure hardships for the welfare of Brahmins and cows.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| अवगुन | दोष | faults |
| तजि | छोड़कर | having set aside |
| सब | सभी | everyone |
| के | के | of |
| गुन | गुण | virtues |
| गहहीं | ग्रहण करते हैं | embrace |
| बिप्र | ब्राह्मण | Brahmins |
| धेनु | गायें | cows |
| हित | कल्याण के लिए | for the welfare of |
| संकट | कष्ट | hardships |
| सहहीं | सहते हैं | endure |
2 नीति निपुन जिन्ह कइ जग लीका। घर तुम्हार तिन्ह कर मनु नीका।।
English explanation
The good hearts of those renowned in the world for sound judgment and right conduct are your home.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| नीति | उचित आचरण और व्यवहार की नीति | right conduct and practical judgment |
| निपुन | कुशल | adept |
| जिन्ह | जिन लोगों की | those whose |
| कइ | की | of |
| जग | संसार में | in the world |
| लीका | ख्याति | reputation |
| घर | निवास | home |
| तुम्हार | आपका, हे राम | your, addressing Rama |
| तिन्ह | उन लोगों | those people |
| कर | का | of |
| मनु | मन | heart |
| नीका | सुंदर और अच्छा | good and lovely |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अयोध्याकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 2.131
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 452
- सहायक विषय
- श्रीराम-वाल्मीकि-संवाद
- मुद्रित पृष्ठ
- 452, 453
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।