अरण्यकाण्ड · श्लोक · श्लोक
सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं पीताम्बरं सुन्दरं
मूल पाठ
सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं पीताम्बरं सुन्दरं
पाणौ बाणशरासनं कटिलसत्तूणीरभारं वरम्।
राजीवायतलोचनं धृतजटाजूटेन संशोभितं
सीतालक्ष्मणसंयुतं पथिगतं रामाभिरामं भजे॥२॥
स्रोत अभिलेख मंगलाचरण · पुस्तक पृ. 619, 620
भावार्थ
मूल पाठ के बादजिनका शरीर जलयुक्त मेघोंके समान सुन्दर (श्यामवर्ण) एवं आनन्दघन है, जो सुन्दर [वल्कलका] पीतवस्त्र धारण किये हैं, जिनके हाथोंमें बाण और धनुष हैं, कमर उत्तम तरकसके भारसे सुशोभित है, कमलके समान विशाल नेत्र हैं और मस्तकपर जटाजूट धारण किये हैं, उन अत्यन्त शोभायमान श्रीसीताजी और लक्ष्मणजीसहित मार्गमें चलते हुए आनन्द देनेवाले श्रीरामचन्द्रजीको मैं भजता हूँ॥ २॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 619 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं पीताम्बरं सुन्दरं
English explanation
I worship beautiful Rama, whose form embodies concentrated bliss and the loveliness of a cloud, and who wears yellow garments.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं | घनीभूत आनंद और मेघ की मनोहर शोभा से युक्त देह वाले | whose form embodies concentrated bliss and a cloud’s loveliness |
| पीताम्बरं | पीले वस्त्र धारण किए हुए | wearing yellow garments |
| सुन्दरं | सुंदर | beautiful |
2पाणौ बाणशरासनं कटिलसत्तूणीरभारं वरम्।
English explanation
I worship that excellent Rama, with arrow and bow in hand and a quiver adorning his waist.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| पाणौ | हाथ में | in the hand |
| बाणशरासनं | बाण और धनुष धारण किए हुए | bearing an arrow and a bow |
| कटिलसत्तूणीरभारं | कमर पर सुशोभित तरकश का भार धारण किए हुए | bearing the weight of a quiver shining at the waist |
| वरम् | श्रेष्ठ | excellent |
3राजीवायतलोचनं धृतजटाजूटेन संशोभितं
English explanation
I worship Rama, whose eyes are long and wide like lotuses and who is adorned with a gathered crown of matted hair.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| राजीवायतलोचनं | कमल के समान लंबे-विशाल नेत्रों वाले | having long, wide, lotus-like eyes |
| धृतजटाजूटेन | धारण किए हुए जटाजूट से | with the gathered matted hair he wears |
| संशोभितं | अत्यंत सुशोभित | beautifully adorned |
4सीतालक्ष्मणसंयुतं पथिगतं रामाभिरामं भजे॥२॥
English explanation
I worship lovely Rama, travelling along the path with Sita and Lakshmana.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| सीतालक्ष्मणसंयुतं | सीता और लक्ष्मण के साथ | accompanied by Sita and Lakshmana |
| पथिगतं | मार्ग पर चल रहे | travelling on the path |
| रामाभिरामं | मनोहर राम को | Rama, the delightful one |
| भजे | मैं भजन करता हूँ | I worship |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अरण्यकाण्ड
- पद
- श्लोक
- स्रोत अभिलेख
- मंगलाचरण
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 619
- सहायक विषय
- मंगलाचरण
- मुद्रित पृष्ठ
- 619, 620
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।