अरण्यकाण्ड · चौपाई · चौपाई
परहित बस जिन्ह के मन माहीं। तिन्ह कहुँ जग दुर्लभ कछु नाहीं।।
मूल पाठ
परहित बस जिन्ह के मन माहीं। तिन्ह कहुँ जग दुर्लभ कछु नाहीं।।
तनु तजि तात जाहु मम धामा। देउँ काह तुम्ह पूरनकामा।।
स्रोत अभिलेख 3.31 · पुस्तक पृ. 662, 663
भावार्थ
मूल पाठ के बादजिनके मनमें दूसरेका हित बसता है (समाया रहता है), उनके लिये जगत्में कुछ भी (कोई भी गति) दुर्लभ नहीं है। हे तात! शरीर छोड़कर आप मेरे परम धाममें जाइये। मैं आपको क्या दूँ? आप तो पूर्णकाम हैं (सब कुछ पा चुके हैं)॥ ५॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 663 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
1 परहित बस जिन्ह के मन माहीं। तिन्ह कहुँ जग दुर्लभ कछु नाहीं।।
English explanation
For those whose hearts are inhabited by concern for others’ welfare, nothing in the world is unattainable.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| परहित | दूसरों का हित | others’ welfare |
| बस | बसा हुआ है | dwells |
| जिन्ह | जिनके | those whose |
| के | के | possessive marker |
| मन | मन | hearts |
| माहीं | में | in |
| तिन्ह | उनके | those people |
| कहुँ | लिए | for |
| जग | संसार में | in the world |
| दुर्लभ | दुर्लभ, कठिनाई से मिलने वाला | hard to attain |
| कछु | कुछ भी | anything |
| नाहीं | नहीं है | is not |
2 तनु तजि तात जाहु मम धामा। देउँ काह तुम्ह पूरनकामा।।
English explanation
Dear elder, leave your body and go to my abode. What can I give you? All your wishes are fulfilled.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| तनु | शरीर | the body |
| तजि | छोड़कर | leaving |
| तात | हे तात | dear elder |
| जाहु | जाइए | go |
| मम | मेरे | my |
| धामा | धाम, निवास | abode |
| देउँ | मैं दूँ | shall I give |
| काह | क्या | what |
| तुम्ह | आपको; आप | to you; you |
| पूरनकामा | जिनके सभी मनोरथ पूर्ण हैं | whose wishes are all fulfilled |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अरण्यकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 3.31
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 663
- सहायक विषय
- श्रीरामजीका विलाप, जटायुका प्रसंग
- मुद्रित पृष्ठ
- 662, 663
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।