अरण्यकाण्ड · चौपाई · चौपाई
कूजत पिक मानहुँ गज माते। ढेक महोख ऊँट बिसराते।।
मूल पाठ
कूजत पिक मानहुँ गज माते। ढेक महोख ऊँट बिसराते।।
मोर चकोर कीर बर बाजी। पारावत मराल सब ताजी।।
स्रोत अभिलेख 3.38 · पुस्तक पृ. 670, 671
भावार्थ
मूल पाठ के बादकोयलें कूज रही हैं, वही मानो मतवाले हाथी [चिग्घाड़ रहे] हैं। ढेक और महोख पक्षी मानो ऊँट और खच्चर हैं। मोर, चकोर, तोते, कबूतर और हंस मानो सब सुन्दर ताजी (अरबी) घोड़े हैं॥ ३॥
स्रोत: सचित्र, सटीक गीता प्रेस संस्करण · PDF पृ. 670 · मूल पाठ अलग स्रोत-अभिलेख से · स्रोत-स्थिति
शब्द-दर-शब्द अर्थ
AI शब्दार्थनीचे के शब्दार्थ AI प्रारूप हैं; विद्वान-समीक्षा बाकी है। ऊपर का भावार्थ PDF संस्करण से है।अर्थ कैसे बने, इसकी प्रक्रिया स्रोत पृष्ठ पर पढ़ें।
1 कूजत पिक मानहुँ गज माते। ढेक महोख ऊँट बिसराते।।
English explanation
The calling cuckoos seem like rutting elephants; the calls of dhek and mahok birds resemble the bellowing of camels.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| कूजत | कूकते हुए | calling |
| पिक | कोयलें | cuckoos |
| मानहुँ | मानो | as though |
| गज | हाथी | elephants |
| माते | मदमस्त | in rut |
| ढेक | ढेक नामक पक्षी | a bird called dhek |
| महोख | महोख पक्षी | a coucal-like bird |
| ऊँट | ऊँट | camels |
| बिसराते | जोर से पुकारते हुए | bellowing |
2 मोर चकोर कीर बर बाजी। पारावत मराल सब ताजी।।
English explanation
Peacocks, chukars, and parrots are like fine horses; pigeons and swans are all like swift, fine-bred steeds.
| मूल शब्द | हिन्दी अर्थ | English meaning |
|---|---|---|
| मोर | मोर | peacocks |
| चकोर | चकोर पक्षी | chukar partridges |
| कीर | तोते | parrots |
| बर | श्रेष्ठ | fine |
| बाजी | घोड़े | horses |
| पारावत | कबूतर | pigeons |
| मराल | हंस | swans |
| सब | सभी | all |
| ताजी | ताजी नस्ल के उत्तम घोड़े | fine-bred, swift steeds |
स्रोत और प्रसंग
- काण्ड
- अरण्यकाण्ड
- पद
- चौपाई
- स्रोत अभिलेख
- 3.38
- भावार्थ पृष्ठ
- PDF पृ. 670
- सहायक विषय
- शबरीपर कृपा, नवधा भक्ति-उपदेश और पम्पासरकी ओर प्रस्थान
- मुद्रित पृष्ठ
- 670, 671
विषय-शीर्षक पुस्तक की विषय-सूची से हैं; पृष्ठ-मिलान अनुमानित है और एक अंश में कई प्रसंग आ सकते हैं।